Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

    7 hours ago

    2

    0

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं मशीन लर्निंग आधारित ‘ग्लोबल डिलीवरी सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य बिहार को देश के प्रमुख ‘एआई इकोसिस्टम हब’ के रूप में विकसित करना तथा युवाओं के लिए उच्च कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर सृजित करना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंगलवार को यहां लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और एआई कंपनी ‘टाइगर एनालिटिक्स इंडिया कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच इस केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।समझौते के तहत 2027 तक ‘ग्लोबल डिलीवरी सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से राज्य के करीब 200 युवाओं के लिए उच्च कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र-छात्राओं, युवाओं, तकनीकी पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, फलस्वरूप युवाओं की तकनीकी दक्षता और कौशल का विकास होगा।उन्होंने कहा कि उन्हें भविष्य की उभरती तकनीकों के अनुरूप रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य में तकनीकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। चौधरी ने कहा कि राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से सरकार ने बिहार आईटी नीति, 2024 और एआई नीति, 2026 लागू की हैं।इन नीतियों के तहत कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन, आधुनिक तकनीकी आधारभूत संरचना और कारोबार स्थापित करने में सुगमता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी सह नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह तथा टाइगर एनालिटिक्स के उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल हेड बद्रीश प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता
    Next Article
    Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment