Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत:3 का सिर धड़ से अलग; ब्रेकर पर झटका लगने पर लोडर से गिरे

    3 hours ago

    2

    0

    बिहार के छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में सवार यूपी के ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, 3 के सिर धड़ से अलग हो गए। चारों बलिया, उन्नाव और हरदोई के रहने वाले थे। इनमें 2 महिला डांसर भी शामिल हैं। सभी 6 घायलों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर से झटका लगने के बाद सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसा बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड पर पीएन सिंह कॉलेज के पास हुआ है। पहले देखिए तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… बलिया के नरही क्षेत्र में 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' है। ऑर्केस्ट्रा टीम छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस करने गई थी। कार्यक्रम के बाद सभी 10 लोग पिकअप में बैठकर लौट रहे थे। इनमें 5 डांसर भी थीं। बुधवार सुबह NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड पर ड्राइवर देख नहीं पाया और तेज रफ्तार गाड़ी ब्रेकर पर चढ़ा दी। जिससे जोर का झटका लगा। पिकअप में पीछे बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे। तभी छपरा की ओर से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद दिया। देखते ही देखते सड़क पर लाशें बिछ गईं। हादसा के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों में अवधेश और डांसर सोनी हरदोई, डांसर प्रीति उन्नाव और राहुल बलिया का रहने वाला है। घायलों में बलिया के दिलीप, हरदोई के शिवम यादव, एटा के श्यामवीर, संगीता और उन्नाव के मनोज कुमार शामिल हैं। सभी घायल पटना मेडिकल कॉलेज भेजे गए छपरा पुलिस ने बताया- सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया और 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौत से पहले डांस की तस्वीरें… -------- ये खबर भी पढ़ें राजभर बोले- अखिलेश को गर्मी लगती, इसलिए बंगाल नहीं गए:अब AC में ममता से मिलकर ढांढस बंधाएंगे, कहेंगे- प्रचार करने यूपी आइएगा सपा मुखिया अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने बुधवार को 'X' पर लिखा- ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश अब आएंगे, तब आएंगे। लेकिन, अखिलेश नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं। कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज एसपी ने पैरोकारों संग की बैठक:अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश, लंबित मामलों की पैरवी पर जोर दिया
    Next Article
    इटावा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी में शामिल होकर घर लौटा, बेटी ने लटकी बॉडी देखकर मचाया शोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment