Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी करकोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिला औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को औषधि विभाग, थाना दरगाह शरीफ और थाना रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के परसौरा गांव में दवा कारोबारी अजय कुमार यादव के एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की।इसे भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder | मुख्य आरोपी सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, शुक्रवार को होगी सुनवाई उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गोदाम से पेटियों में भरकर रखी गईं कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद हुईं। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कृष्ण ने बताया कि अजय कुमार यादव के पास दूसरे पते पर दवा विक्रय का लाइसेंस था, लेकिन जिस गोदाम में कफ सिरप का भंडारण किया गया था, उसके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था।इसे भी पढ़ें: ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रियों का पहला काफिला रवाना, LG Manoj Sinha ने दिखाई हरी झंडी दो दिन पहले सीमाई इलाके में भी हुई थी कार्रवाईबहराइच में कफ सिरप की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण इन क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से ठीक दो दिन पहले भी टीम ने रूपईडीहा क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक दवा स्टोर पर छापेमारी की थी। वहां से भी कोडीनयुक्त कफ सिरप की 2,000 से अधिक शीशियां बरामद की गई थीं और स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हुए हैं और इस अवैध खेप को सीमा पार नेपाल भेजने की योजना तो नहीं थी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress से फिर नाराज हुए Manish Tewari ! इस बार साफ साफ पूछा- प्रतिभा और क्षमता होना क्या सबसे बड़ा दोष है?
    Next Article
    Raja Raghuvanshi Murder | मुख्य आरोपी सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, शुक्रवार को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment