Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, फसलें जलमग्न:लगातार बारिश से बढ़ी बाढ़ की आशंका, कटान से ग्रामीणों में दहशत

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के उफान पर आने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी किनारे खड़ी किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण कई स्थानों पर तेज कटान भी शुरू हो गया है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भय का माहौल है। पूरनपुर और कलीनगर तहसील के अधिकांश गांव शारदा नदी के किनारे स्थित हैं, जहां हर वर्ष बारिश के मौसम में बाढ़ का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बाढ़ खंड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर साल बाढ़ बचाव और राहत कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार भी बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियां नहीं की गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसे लेकर तटीय गांवों के लोग लगातार दहशत में हैं। ग्रामीणों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब 15 जून को प्रशासन ने शारदा नदी से पेंटून पुल हटा दिया। इसके बाद लोगों को पूरनपुर तहसील और जिला मुख्यालय पीलीभीत तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। वहीं, सेतु निगम द्वारा निर्मित पुल पर भी आवागमन पूरी तरह बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को स्थानीय निवासी बबलू मांझी द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर और पुल के डूबने जैसी स्थिति दिखाई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद तटीय इलाकों के ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौन शोषण मामला...3 अगस्त को बृजभूषण सिंह पर आएगा फैसला:राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा केस, पहलवानों की अंतिम दलील के बाद फैसला सुरक्षित रखा
    Next Article
    विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:रुदौली के लिए आध्यात्मिक कॉरिडोर, ट्रॉमा सेंटर, पीएचसी की रखी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment