Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही के केएनपीजी विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम अनुमोदित:बीएससी, बीकॉम, बीएड समेत कई कोर्स शुरू होंगे, कुलपति ने दी मंजूरी

    1 hour ago

    2

    0

    काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही की विद्वत परिषद की एक बैठक गुरुवार को कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय में संचालित किए जाने वाले विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। परिषद ने इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। परिषद द्वारा वर्तमान में संचालित बीए, बीएससी., बीकॉम., बीएड, एमए, एमएससी, एमकॉम सहित सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शुरू करने का अनुमोदन किया गया। इनमें बी.एससी. (कृषि, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस तथा बायोकैमिस्ट्री), बीसीए, बीबीए एवं बीजेएमसी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (गायन, वादन एवं नृत्य) तथा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की स्थापना का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इनसे संबंधित पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे। परिषद ने विश्वविद्यालय में रोजगारपरक एवं कौशल आधारित प्रमाणपत्र, डिप्लोमा तथा पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी सहमति व्यक्त की। बैठक में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा व्यवस्था, पाठ्यक्रमों के अद्यतन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि काशी नरेश विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की रुचि, वर्तमान समय की आवश्यकताओं तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि नए एवं विविध पाठ्यक्रमों के संचालन से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र में शैक्षणिक, शोध एवं कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में वकील दंपति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा:बार एसोसिएशन की पदाधिकारी पर पड़ोस में रहने वाला युवक कसता था फब्तियां
    Next Article
    पहली बारिश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुए गड्‌ढे:शामली में ट्रैवेलर का अलॉय व्हील टेढ़ा हुआ, 14 अप्रैल को उद्घाटन हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment