Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में लाइन ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट:गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के रूपईडीहा इलाके में एक लाइनमैन को बिजली का करंट लग गया। वह गुरुचाही गांव में ट्रांसफार्मर पर लाइन ठीक कर रहा था, तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। इस घटना में लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की तत्परता से बिजली बंद होने के कारण उसकी जान बच सकी। यह घटना शनिवार शाम को हुई। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय रंजीत विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। वह गुरुचाही गांव में ट्रांसफार्मर पर खराब फेस को जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से रंजीत का एक हाथ और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उनके साथी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में देवर ने की भाभी की हत्या:खुद का गला काटा, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना से 1500 किसानों को पानी:1740 हेक्टेयर भूमि सिंचित, डीएम ने दिए मांग के अनुसार पानी के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment