Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की चपेट में आने से बचे बाइक सवार दंपती:फिसलते हुए आगे आकर रुकी मोटरसाइकिल, लोगों ने पति-पत्नी को उठाया

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर चौराहे पर एक तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती बाल-बाल बच गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। बाइक सवार दंपती हुसैन नगर चौराहे पर पहुंचे और बिना पीछे देखे अचानक सड़क पार करने लगे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डम्पर आ रहा था। जैसे ही दंपती ने बाइक मोड़ी, डम्पर चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए। कुछ ही सेकंड के अंतर से दोनों डम्पर के नीचे आने से बच गए। यदि जरा सी भी देरी होती तो एक गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर दंपति को सुरक्षित किनारे किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डम्पर की रफ्तार काफी तेज थी, लेकिन चालक की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार बिना यातायात का आकलन किए अचानक सड़क पार करने लगते हैं। वहीं, डम्पर चालक अंतिम क्षणों में ब्रेक लगाता है, जिससे बाइक डम्पर के आगे फिसलते-फिसलते रुक जाती है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुसैन नगर चौराहा पहले भी दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, इसके बावजूद कई लोग जल्दबाजी में यातायात नियमों की अनदेखी कर देते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय पूरी सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चालकों को भी नियंत्रित गति से वाहन चलाने और चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरे घर पर आटा भी नहीं...लिख कर्मचारी ने जान दी:कमरे में फंदे से लटका; बुलंदशहर की अनामिका शुगर मिल का मामला
    Next Article
    बांदा में स्टंट करने वाले युवकों पर कार्रवाई:पुलिस ने बाइक सीज कर परिजनों को चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment