Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में नवजात का शव कूड़े में मिला:सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा, पुलिस अस्पताल लेकर गई

    11 hours ago

    1

    0

    बहराइच जनपद के फखरपुर इलाके में एक नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिला है। सुबह टहलने निकले लोगों ने नवजात को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के निष्ठा ग्राम में सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलते समय उन्हें एक गड्ढे में नवजात पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात को फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह एक नवजात लड़की थी जिसे संभवतः देर रात कोई यहां फेंक गया था। सुबह लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात का शव मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में शादी समारोह में हादसा, युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उन्नाव का था मृतक
    Next Article
    फतेहपुर में अखिलेश यादव के साथ धक्का-मुक्की:अखिलेश बोले- DSP सिटी बताएं दूसरी बार आने पर कितना भुगतान करना होगा, DSP बोले- 300 पुलिसकर्मी थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment