Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में अखिलेश यादव के साथ धक्का-मुक्की:अखिलेश बोले- DSP सिटी बताएं दूसरी बार आने पर कितना भुगतान करना होगा, DSP बोले- 300 पुलिसकर्मी थे

    12 hours ago

    1

    0

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे। अखिलेश यादव ने उनकी सुरक्षा में लगी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा- पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती नहीं होने के कारण उन्हें धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जिले में शादी समारोह में शामिल होने आया था। सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला से सवाल पूछा कि बताएं कि दूसरी बार आने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कितना भुगतान करना होगा। डीएसपी सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी और अखिलेश यादव कार्यक्रमों के दौरान शहर के 6 स्थानों पर मौजूद थे। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस नजर नहीं आई, वह स्थिति स्पष्ट नहीं है। अखिलेश यादव शुक्रवार को फतेहपुर गए थे। सबसे पहले उन्होंने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफाई गांव में पूर्व विधायक मो. सफीर के आवास पर गए। इसके बाद वर्तमान विधायक ऊषा मौर्य और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नजाकत खातून के घर पहुंचे। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव की बेटी की शादी में भी हिस्सा लिया। 5 पॉइंट में पढ़िए अखिलेश ने क्या क्या कहा… सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या पर उठाए सवाल अखिलेश ने कहा कि आज सपा का यहां कार्यक्रम है लेकिन कहीं भी पुलिस नहीं नजर आ रही है। इस सरकार में हालात ये हैं कि यदि पुलिस की हथेली गरम कर दो वह नरम हो जाती है। अन्यथा निर्दोषों को भी जेल भेजने से नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आपके जिले में हाजी रजा, कानपुर के सोलंकी समेत अन्य लोगों पर ऐसे ही कार्रवाई की गई हैं। इसके बाद अखिलेश ने प्रेस कॉन्प्रेंस की। इसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या और उनके साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि जिले में साधारण विवाद नहीं, बल्कि साजिश के तहत हत्याएं होती हैं। अखिलेश ने जयराज मान सिंह हत्या कांड का जिक्र करते हुए कहा कि वह जयराज मान सिंह के परिवार से मिलने गए थे। जब उनकी सरकार बनेगी, तो इस हत्या कांड की जांच बड़े अधिकारियों और कानूनी प्रक्रिया के तहत कराई जाएगी। शंकराचार्य विवाद और डिप्टी सीएम पर की टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य विवाद पर कहा कि जिनके पास योगी होने का प्रमाण नहीं है, वह पूज्य शंकराचार्य से डिग्री मांग रहे हैं। अखिलेश ने कहा- सीएम और डिप्टी सीएम अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। डिप्टी सीएम शंकराचार्य के समर्थन में हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम कोई संवैधानिक पद नहीं है और औपचारिक पद देकर सम्मान की रक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने ब्रजेश पाठक का नाम न लेते हुए कहा कि दो डिप्टी सीएम मिलकर भी शंकराचार्य का सम्मान नहीं बचा सकते। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा प्रदेश सरकार को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि लालगंज से अफोई तक आने में उन्हें दो जगह रास्ते बदलने पड़े। गंगा पुल अधूरे होने की वजह से घूमकर आना पड़ा, जिसमें देरी हो गई। दस साल में सरकार पुल व सड़कें नहीं बना सकी है। कहा कि मंडियों की हालत खराब है, सरकारी अस्पतालों में मरीज को इलाज नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है। कहा कि धोखा देने वालों को यूपी की जनता इस बार हटाकर बाहर करे। ईवीएम से चुनाव जीतने के बाद हम इसे हटाकर बाहर करेंगे। फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल,हुसेनगंज विधायक ऊषा मौर्या, सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हथगाम चेयरमैन मुन्ना बाबू समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे। हम लोगों ने तो बहुजन समाज से गठबंधन किया है अखिलेश से मायावती के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में कहा कि हम लोगों ने तो बहुजन समाज से गठबंधन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी पहले से ही पिछड़े वर्ग, मुस्लिम भाइयों और दलितों के साथ मिलकर काम कर रही है। अखिलेश ने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने उन सभी लोगों से गठबंधन किया है, जो इस सरकार से दुखी हैं। जिनके साथ व्यवहार खराब हो रहा है, जिन्हें अपमानित किया जा रहा है, वे सभी हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि सपा हर उस व्यक्ति और समुदाय के साथ खड़ी है, जो बीजेपी की नीतियों से परेशान है। अखिलेश ने यह भी जताया कि उनका गठबंधन सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में नवजात का शव कूड़े में मिला:सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा, पुलिस अस्पताल लेकर गई
    Next Article
    जौनपुर में 50 माटीकला कारीगरों को चाक मिला:माटीकला बोर्ड ने किया निःशुल्क वितरण, 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment