Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर:छात्राओं ने शिविर में दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गीत-संगीत की प्रस्तुति

    13 hours ago

    2

    0

    बहराइच के महिला महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पंच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर्स प्रभारी डॉ. रीमा शुक्ला ने स्काउट ध्वज फहराकर और स्काउट झंडा गीत के साथ किया। शिविर में रेंजर्स को स्काउटिंग का इतिहास, उद्देश्य, विभिन्न प्रकार की गांठें, बंधन और स्काउट तालियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह के अवसर पर, रेंजर्स की टोलियों ने महाविद्यालय परिसर में शिविर लगाए। उन्होंने रंगोली बनाई और सीमित संसाधनों का उपयोग कर भोजन तैयार करके अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गीत-संगीत की प्रस्तुतियां भी दी गईं। समारोह के मुख्य अतिथि किसान डिग्री कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला समय स्त्री शक्ति का है, जिससे छात्राओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारित और जागरूक बनने की प्रेरणा दी। रेंजर्स प्रभारी डॉ. रीमा शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण श्रम, सामूहिकता और मानवता की भावना को विकसित करता है, जो समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए एक शेर भी पढ़ा: “दुनिया में वही शख्स है ताज़ीम के काबिल, जिसने हालात का रुख मोड़ दिया हो।” कार्यक्रम में रेंजर्स का दीक्षा समारोह भी संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रिया मुखर्जी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को समाज की रीढ़ बताते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का संदेश दिया। फ्लैग डाउन और राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी छात्र की मौत:फिरोजाबाद में पेपर देने जाते समय हुआ हादसा, घर से निकलनी थी चचेरे भाई की बारात
    Next Article
    विधानसभा में महिला आरक्षण पर बोलीं नसीम सोलंकी:एक आम महिला को नेता बनने पर मजबूर किया गया, 33% आरक्षण लागू हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment