Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से एलएलबी छात्र की मौत:फिरोजाबाद में पेपर देने जाते समय हुआ हादसा, घर से निकलनी थी चचेरे भाई की बारात

    14 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव ख्यालीराम झपारा में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिवकुमार पुत्र भीष्मपाल के रूप में हुई है। वह जेएस यूनिवर्सिटी में एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। गुरुवार दोपहर वह अपना पेपर देने के लिए बाइक से शिकोहाबाद जा रहा था। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर पट्टी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ जमा होने के बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी, क्योंकि शिवकुमार के चाचा के बेटे की गुरुवार को ही बरात जानी थी। घर में विवाह के गीत गूंज रहे थे, लेकिन इस दुखद समाचार के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल गम में डूब गया। शिवकुमार की पत्नी रुवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली के बदमाश का देहरादून में एंकाउंटर:कृषि अधिकारी के बेटे को मारी थी गोली, भाई भी मुठभेड़ में मारा गया था
    Next Article
    बहराइच में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर:छात्राओं ने शिविर में दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गीत-संगीत की प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment