Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में श्रमिक संगठनों ने किया प्रदर्शन:नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग, कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की

    6 hours ago

    1

    0

    बहराइच में केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों के विरोध में कई श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों ने कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार किया और नारेबाजी की। यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) बहराइच यूनिट और एफएमआरएआई (FMRAI) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। UPMSRA बहराइच यूनिट के सभी सदस्यों ने नए श्रम कानूनों का विरोध किया। संगठनों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक 8 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में चार श्रम कानूनों को रद्द करने और सेल्स प्रमोशनल एम्प्लॉई (SPE) एक्ट 1976 को फिर से लागू करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सेल्स प्रमोशनल एम्प्लॉई की निश्चित अवधि के रोजगार पर नियुक्ति पर रोक लगाने की भी मांग की। इस दौरान रामजी पाठक, अमरेंद्र कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, पंकज पांडे, उपाध्यक्ष जीशान रिजवी, सेक्रेटरी तैयब अली और अविनाश त्रिपाठी, ट्रेजरार अमरेश कुमार, निरंजन यादव, लवकुश श्रीवास्तव, मेराज अहमद, चंद्र प्रकाश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा-राज्यवित्त में 7.15 लाख का घोटाला उजागर:प्रधान-सचिव को नोटिस, बीडीओ की निगरानी में बन रहे पार्क में अनियमितता
    Next Article
    बागपत के सरूरपुर में युवक से मारपीट:गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला, पुलिस को दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment