Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गंगोत्री विहार में होगी पैमाइश:सरकारी नाले खोले जाएंगे, नगर निगम ने बनाई टीम

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुभासपा विधायक बेदी राम के मामले में नगर निगम की तरफ से कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी गंगोत्री विहार में नालों की पैमाइश करेगी। इसके बाद एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। संपत्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य लोगों की टीम बनाई गई है। यह मामले में पूरी रिपोर्ट नगर निगम को देगी। वहीं, विधायक बेदी राम के लॉन की भी पैमाइश होनी है। नगर निगम ने तहसील को भेजी डिटेल नगर निगम की तरफ से मामले में तहसील को पत्र भेजा गया है। इसके बाद भरवारा में बने सभी सरकारी नालों के जमीन की जांच होगी। इसके बाद नगर निगम की तरफ से मामले में रिपोर्ट भेजी जाएगी। विधायक बेदी राम की शिकायत के बाद नगर निगम की तरफ से सपा पार्षद ममता रावत के पति गौतम रावत के भी संपत्तियों की पैसाइश नगर निगम की तरफ से की जाएगी। विधायक की शिकायत और आरोप के बाद पूरा नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है। नाला खुलवाने से लोगों को मिलेगी राहत नगर निगम की रिपोर्ट सामने आने के बाद नगर निगम की तरफ से नालों को खुलवाया जाएगा। ताकि पिछले डेढ़ साल से समस्या झेल रहे गंगोत्री विहार के लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल लोगों ने नाला बंद करने का आरोप सुभासपा विधायक बेदी राम पर आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत:शादी समारोह में भात की रस्म में जाते समय हादसा, कई लोग घायल
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- नामीबिया ने 94 रन पर 6 विकेट गंवाए:अक्षर ने मलान करुगेर को बुमराह के हाथ कैच कराया; भारत ने 210 का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment