Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि सुरक्षा: डीसीपी दक्षिण ने मंदिरों का निरीक्षण किया:भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और पर्याप्त पुलिस बल के लिए दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने थाना सजेती और साढ़ क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसीपी चौधरी ने थाना सजेती के अंतर्गत ग्राम नीबिया खेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर और विहारेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही, संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए। इसके बाद, डीसीपी ने थाना साढ़ क्षेत्र के ग्राम करचुलीपुर स्थित महादेव मंदिर और भीतरगांव के खेरेश्वर महादेव मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, लाउडस्पीकर, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी दक्षिण ने मौजूद पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल में मजदूर गिरा, परिवार बोला मर गया..वह जिंदा लौटा:मुरादाबाद में परिवार संस्कार की तैयारी कर रहा था, बोला-गिरा तो था, लेकिन बच निकला
    Next Article
    बदायूं में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत:शादी समारोह में भात की रस्म में जाते समय हादसा, कई लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment