Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े:चार चोरी की बाइकें बरामद, छिनैती में भी शामिल थे आरोपी

    9 hours ago

    1

    0

    बहराइच नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। नगर कोतवाल प्रदीप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी और छिनैती की वारदातों में शामिल दो युवक रामलीला ग्राउंड के पास बाइक पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक संजय गौतम, अमित प्रताप सिंह, रविशंकर, आरक्षी श्रीनाथ शुक्ला, अकरम अंसारी, अतुल पांडे, अनिल यादव और शाहरुख खान की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवकों ने बाइक चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चार चोरी की बाइकें बरामद कीं। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान उत्सव यादव (मोहल्ला बसीरगंज निवासी) और रिजवान (काजीपुरा, कोतवाली नगर निवासी) के रूप में हुई है। ये दोनों युवक वाहन चोरी के अलावा छिनैती की घटनाओं में भी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में SI भर्ती परीक्षा संपन्न, 2269 रहे अनुपस्थित:11 केंद्रों पर 6720 अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
    Next Article
    जिला अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए मांगा पैसा:5000 रुपए लेकर इलाज किया, वाराणसी में महिला मरीज की तीसरे दिन मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment