Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए मांगा पैसा:5000 रुपए लेकर इलाज किया, वाराणसी में महिला मरीज की तीसरे दिन मौत

    10 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पंडित दीन दयाल अस्पताल में शराब पीने के वीडियो के सामने आने के बाद अब मरीज से ऑपरेशन के नाम पर रुपए लेने का मामला सामने आया है। महिला मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनसे से दूरबीन विधि द्वारा पथरी के ऑपरेशन की मशीन और डॉक्टर के खर्च के नाम पर10 हजार रुपए मांगे थे। जिसपर मिर्जामुराद निवासी मरीज के पति अशोक कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। फिलहाल शुक्रवार को हुए ऑपरेशन के बाद मरीज की रविवार की सुबह मौत हो गई। जिससे आक्रोशित मरीज के परिजनों ने पैसों की बात बताई और शव को बिना पोस्टमार्टम के लेकर चले गए। बता दें की दीन दयाल अस्पताल में दूरबीन विधि से ऑपरेशन की मशीन पहले से मौजूद है। दूरबीन विधि से होना था पथरी का ऑपरेशन आशा देवी के पति अशोक कुमार ने बताया - गुरुवार को पत्नी की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लेकर आये थे। यहां डॉक्टर ने बताया कि पथरी है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। शुक्रवार को ऑपरेशन करने को कहा। इसके पहले वहां के स्टाफ जिसका मोबाइल पर नाम दिव्यांश सिंह है ने ऑपरेशन की मशीन और डॉक्टर के नाम पर पैसों की डिमांड किया। 10 हजार रुपया मांगा था अशोक कुमार ने बताया - अस्पताल के कर्मी दिव्यांश ने हमसे कहा कि दूरबीन विधि से ऑपरेशन होगा। इसकी मशीन अस्पताल में नहीं है। वह दुसरे अस्पताल से लानी पड़ेगी। साथ ही डॉक्टर मेहनत करेगा तो उसे भी खर्चा देना होगा। ऐसे में टोटल 10 हजार रुपए ऑपरेशन के पहले देने होंगे। मैंने असमर्थता जताई तो उसने 5 हजार पर बात मान लिया। ऑपरेशन के बाद पहले लिए पैसे, फिर वार्ड में आया मरीज अशोक ने बताया - शुक्रवार की सुबह 9 मरीज को ओटी में ले जाया गया। दोपहर 12 बजे तक उसका ऑपरेशन हुआ। इसके फौरन बाद ही फोन आने लगा दिव्यांश का की पैसे ट्रांसफर करो। ऐसे में हमने यूपीआई के माध्यम से पहले 2000 और फिर 2000 रुपए ट्रांसफर किए उसके बाद एक हजार रुपए और दिए हैं। रविवार की सुबह दर्द के बाद लगा इंजेक्शन, हो गई मौत अशोक ने बताया - ऑपरेशन के बाद सब सही था। रविवार की सुबह मरीज ने दैनिक क्रिया के बाद बताया कि उसके कमर में दर्द हो रहा है। इसपर मैंने डॉक्टर को बताया तो एक नर्स आयी और उसने कमर में इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं व्यवस्थाओं से नाराज दिखे परिजन पुलिस के पहुंचने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले गए और एक सहमति पत्र भी दिया। फिलहाल पैसा देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े:चार चोरी की बाइकें बरामद, छिनैती में भी शामिल थे आरोपी
    Next Article
    जमीन विवाद पर घर में घुसकर हमला, 4 घायल रेफर:लाठी-डंडों और पिस्टल लेकर की फायरिंग, मौके पर पूर्व मंत्री भी थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment