Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भ्रष्टाचार और ड्रग्स के लिए सिंगापुर जैसे कड़े कानून लाएं:जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु CM विजय से फांसी देने की मांग की

    17 hours ago

    1

    0

    जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को ड्रग डीलिंग और हाई-लेवल करप्शन के खिलाफ सिंगापुर जैसे कड़े कानून बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले भ्रष्टाचार के लिए फांसी का प्रावधान किया जाना चाहिए। वेम्बु ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री को यह सुझाव दिया। श्रीधर वेम्बू की पोस्ट की 5 खास बातें सिर्फ सैलरी बढ़ाने से भ्रष्टाचार नहीं खत्म होगा: सेंथिल वेम्बु के इस सुझाव की एक फाइनेंशियल एडवाइजर सेंथिल कुमार ने आलोचना की है। उन्होंने तर्क दिया कि केवल वेतन बढ़ाने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। सेंथिलकुमार ने कहा, "मैं इस तर्क का कड़ा विरोध करता हूँ कि IAS, IPS के वेतन में वृद्धि से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।" असली समस्या जवाबदेही और पारदर्शिता की कमी है सेंथिल कुमार ने उन मामलों का हवाला दिया जिनमें अमीर राजनेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि निचले स्तर के सरकारी कर्मचारियों के पास भी कथित तौर पर 20 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति मिली है। उन्होंने कहा, "मुद्दा सिर्फ वेतन के स्तर का नहीं है, बल्कि जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावी प्रवर्तन की कमी का है।" सीएम विजय का दावा- हमारे पास पिछली सरकार के करप्शन की फाइलें हैं तमिलनाडु की सत्ता में आने के बाद से मुख्यमंत्री विजय लगातार कह रहे हैं कि उनकी पार्टी TVK का लक्ष्य एक "भ्रष्टाचार मुक्त सरकार" प्रदान करना है। इसी हफ्ते विजय ने विधानसभा में दावा किया कि उनके पास पिछली DMK सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के सबूतों वाली फाइलें हैं, जिन्हें वे सही समय पर सार्वजनिक करेंगे। विधानसभा में हंगामा, सीएम बोले- मुझे फाइलें खोलने पर मजबूर न करें विधानसभा में बहस के दौरान DMK के विधायकों ने भ्रष्टाचार के आरोपों के सबूत मांगने के लिए नारेबाजी की थी। इस पर मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि वे पहले इस मुद्दे पर बोलना नहीं चाहते थे, लेकिन उनसे लगातार सबूत मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री (मैरी विल्सन) ने एक हफ्ते पहले बताया था कि तीन विभागों की समीक्षा से जुड़ी फाइलें उनकी टेबल पर हैं। विजय ने कहा कि वे शांत इसलिए हैं क्योंकि वे इस उपचुनाव में कुछ लोगों का भला चाहते हैं, लेकिन उन्हें फाइलें खोलने के लिए मजबूर न किया जाए। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… करियर सिर्फ डिग्री से नहीं, स्किल से बनेगा: जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू कहते हैं- AI को अपनाएं, पर इसके गुलाम न बनें दैनिक भास्कर से खास बातचीत में जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू साफ कहते हैं- गूगल ने एआई में 15 साल तक निवेश किया। रिसर्च हुई, पेपर पब्लिश हुए, प्रयोग हुए। ओपनएआई जैसी कंपनी भी उसी रिसर्च इकोसिस्टम से निकली। सीख है कि अब हम भी एआई के क्षेत्र में 10 साल का ‘टेक रेजिलिएंस’ प्लान बनाएं। अगर हमें बाजार से फल नहीं खरीदने तो खुद के पेड़ लगाने होंगे। शायद 1-2 साल में नतीजे न दिखें, लेकिन 5-10 साल में रिटर्न आएगा और वही असली निवेश होता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति पर हमले से पहले पत्नी ने CCTV बंद किया:फिर भाइयों को बुलाकर पिटवाया; दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED:बैग में रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment