Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री का पाकिस्तान पर बयान:कहा- वह परमाणु ताकत, उससे बातचीत जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उसकी भौगोलिक स्थिति भी ऐसी है कि उससे बातचीत जरूरी है। नेटवर्क18 को दिए एक इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि अमेरिका को उन देशों के साथ भी राजनयिक संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, जिनसे उसके मतभेद हैं। रूबियो ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत भी ईरान के साथ संबंध रखता है और वहां के नेताओं से मुलाकात करता है। विदेश नीति में अलग-अलग देशों के साथ रिश्तों का संतुलन बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी है। रूबियो बोले- अमेरिका आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ रूबियो ने कहा कि अमेरिका दुनिया में कहीं भी आतंकवाद का समर्थन करने वालों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के पाकिस्तान से संबंध हैं और दोनों देश आपस में बात कर सकते हैं, तो इससे भारत की चिंताओं वाली गतिविधियों को रोकने में मदद मिल सकती है। रूबियो बोले- ईरान पर कट्टरपंथी शिया धर्मगुरुओं का कंट्रोल रूबियो ने ईरान की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसके साथ समझौता करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से, ईरान के नेता समझौता करना नहीं जानते। वहां कट्टरपंथी शिया धर्मगुरुओं का प्रभाव है। मैं सभी शिया धर्मगुरुओं की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन कट्टरपंथी धर्मगुरुओं की बात कर रहा हूं, जो धर्म के आधार पर फैसले लेते हैं। ऐसे लोगों के साथ समझौता करना बहुत मुश्किल है।” होर्मुज में तेल की आवाजाही 80 से 100% हुई रूबियो ने कहा कि होर्मुज से तेल और दूसरे ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई जारी है। उनके मुताबिक, इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही और तेल की सप्लाई संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर की 80 से 100% तक बनी हुई है। रूबियो ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह उन व्यापारिक जहाजों पर हमले कर रहा है, जिनका युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। इन जहाजों पर सवार नाविकों की जान भी खतरे में पड़ रही है। रूबियो ने दुनिया के देशों से ऐसे हमलों की निंदा करने की अपील की। उन्होंने ईरान के इन हमलों की तुलना दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की नाजी सेना की पनडुब्बियों से की। रूबियो के मुताबिक, उस दौर में भी पनडुब्बियों से व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जाता था। उन्होंने कहा कि दुनिया को ऐसे हमलों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। फैक्ट चेक: स्ट्रैटजिक एनर्जी मैप वेबसाइट के मुताबिक 20 अक्टूबर को होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 99% घट गई थी। यानी, अगर युद्ध से पहले एक दिन में 100 टैंकर गुजरते थे, तो इस आंकड़े के मुताबिक अब केवल 1 टैंकर गुजर रहा था। भारतीय नाविकों की मौत का जिक्र किया रूबियो ने कहा कि अमेरिका ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से समुद्री जहाजों की रक्षा कर रहा है। उनके मुताबिक, जहाजों को निशाना बनाने के लिए दागे जाने वाले ज्यादातर ड्रोन और मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया जाता है। हालांकि, कुछ हमले जहाजों तक पहुंच जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने खास तौर पर भारतीय नाविकों की मौत का जिक्र किया। रूबियो ने कहा कि इन हमलों में कई भारतीय नाविकों की जान गई है। इसकी एक वजह यह भी है कि समुद्री व्यापार में बड़ी संख्या में भारतीय नाविक काम करते हैं। नोट- पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान अब तक 11 भारतीय नाविकों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 2 भारतीय नाविक लापता बताए गए हैं। ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाता रहेगा अमेरिका रूबियो ने कहा कि अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अपने संसाधनों का इस्तेमाल आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के बजाय आतंकवाद को समर्थन देने और मिसाइल-ड्रोन बनाने में करता है। वह अपने पैसों का इस्तेमाल व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने वाले हथियार तैयार करने के लिए करता है। रूबियो के बयान के तीन बड़े संकेत ------------------ यह खबर भी पढ़ें… ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा: जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह अपना एक ग्राम भी एनरिच्ड यूरेनियम किसी दूसरे देश नहीं भेजेगा। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी मोहसिन रजाई ने कहा कि जब तक अमेरिका भरोसा जीतने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता और ईरान की सभी शर्तें नहीं मानता, तब तक बातचीत नहीं होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
    Next Article
    काशी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे:राफेल समेत 20 लड़ाकू विमान दिखा रहे करतब, एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment