Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:अयोध्या में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसान नेता बोले–सस्ता विदेशी अनाज आने से किसानों को नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अ) के पदाधिकारियों और किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में तिकुनिया पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ट्रेड डील खत्म करने की मांग की। किसान नेता छोटेलाल यादव ने कहा कि अगर इस तरह की ट्रेड डील लागू होती है तो बाहर से सस्ता अनाज देश में आएगा, जिससे भारतीय किसानों की फसल नहीं बिक पाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने किसानों को 100 प्रतिशत तक सब्सिडी देता है, जबकि भारत में किसानों को न तो कीटनाशक पर पर्याप्त सब्सिडी मिलती है और न ही खाद पर राहत दी जा रही है। यूरिया की मात्रा घटाने पर भी जताया विरोध किसानों ने कहा कि पहले यूरिया की बोरी 50 किलो की होती थी, जिसे घटाकर 45 किलो और फिर 40 किलो कर दिया गया। किसान संगठन ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए इसका विरोध किया। नहर के पानी और सफाई की भी उठाई मांग ज्ञापन में किसानों ने शारदा सहायक नहर से समय पर पानी उपलब्ध कराने और सभी माइनरों की सफाई कराने की मांग की। इसके साथ ही बिजली, सिंचाई और अन्य किसान समस्याओं के समाधान की भी मांग प्रशासन से की गई। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में डंपर चेसिस ने दो बाइकों को रौंदा:एक युवक की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल, पांच बहनों में इकलौता था
    Next Article
    सहारनपुर में स्टांप घोटाले को लेकर डीएम का एक्शन:कृषि भूमि बताकर कराए बैनामें, 27 मामलों में 3.32 करोड़ से अधिक का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment