Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में डंपर चेसिस ने दो बाइकों को रौंदा:एक युवक की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल, पांच बहनों में इकलौता था

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार डंपर के चेसिस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक पिता और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिजनौर हाइवे पर एआरटीओ ऑफिस के पास हुई। पुलिस के अनुसार, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के अहरुइया गांव निवासी भानुप्रताप (27) अपनी बाइक से कादरचौक थाना क्षेत्र के सदाठेर गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। रास्ते में डंपर के चेसिस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भानुप्रताप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपनी पांच बहनों में इकलौते भाई थे। भानुप्रताप को टक्कर मारने के बाद डंपर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और आगे जाकर एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी। इस दूसरी दुर्घटना में उझानी कोतवाली के छतुइया गांव निवासी संजय (27) और उनकी आठ वर्षीय बेटी चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। कादरचौक थाना पुलिस ने घेराबंदी के दौरान चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत:ई-रिक्शा से सीएचसी लेकर पहुंचे परिजन, जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
    Next Article
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:अयोध्या में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसान नेता बोले–सस्ता विदेशी अनाज आने से किसानों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment