Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में नशे में धुत रईसजादों का तांडव:शराब पीकर दौड़ाई कार, तीन वाहनों के उड़ाए परखच्चे, सड़क पर मचा हड़कंप

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के थाना प्रेमनगर अंतर्गत डेलापीर चौकी क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत दो कार सवारों ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से दो कारों को टक्कर मार दी। घटना झूलेलाल द्वार के पास की है, जहां रफ़्तार और नशे के कॉकटेल ने सड़क पर चलते लोगों की सांसें थाम दीं। हादसे में गाड़ियाँ चकनाचूर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार KUV 100 कार ने सड़क पर खड़ी थार और एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ियों का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पब्लिक का फूटा गुस्सा हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में धुत दोनों कार सवारों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और उनकी जमकर क्लास लगाई। भीड़ ने दोनों आरोपियों की मौके पर ही धुनाई कर दी। पुलिस ने बमुश्किल बचाया हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित भीड़ के बीच फंसे आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छुड़वाया और हिरासत में लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राह्मण भाजपा नेता को गिफ्ट में मिला हाथी 'जात्रा सिंह':अरुणाचल प्रदेश से प्रतापगढ़ लाने में डेढ़ लाख लगे; बैंड बाजे से स्वागत
    Next Article
    लड़कियों को छुड़ाने वाली के खिलाफ फतवा:लखनऊ में स्पा सेंटर से रेस्क्यू कराया, न्यूड वीडियो बनाकर धंधा कराने वाला छांगुर का चेला गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment