Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सीतापुर में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, वाहन की तलाश में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा रजबहा पुलिया के पास उस समय हुआ, जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, गंभीर हालत के चलते इलाज शुरू होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भइयालाल पुत्र श्रीराम निवासी भिठौरा के मजरा कुशलापुर गांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि रजबहा पुलिया के पास पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में महिला को हत्या में 10 साल की जेल:संपत्ति को लेकर भतीजी को मारा था, पति फरार; बुआ को सजा
    Next Article
    बिजनौर में जानलेवा हमले के दोषी को 7 साल कैद:कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, 3 साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment