Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत जूनियर विमेंस एशिया कप के फाइनल में:सुप्रिया की हैट्रिक से साउथ कोरिया को 5-1 से हराया, चीन-जापान विजेता से होगा मुकाबला

    23 hours ago

    1

    0

    चीन में खेले जा रहे AHF जूनियर विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 5-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर विमेंस हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने हैट्रिक लगाई। सुप्रिया ने अपने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारत का सामना अब चीन और जापान के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 13वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया भारत और साउथ कोरिया ने मुकाबले की शुरुआत संभलकर की। भारत ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। मधु सिदर ने शानदार फील्ड गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भारत ने कोरियाई गोल पर लगातार हमले किए। भारत को 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। सुप्रिया ने इस मौके को गोल में बदलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। भारत ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। 21वें मिनट में भारतीय विंगर ने कोरियाई गोल के 23 मीटर के भीतर हवा में आई गेंद को लपका। उन्होंने सर्कल के भीतर शानदार क्रॉस दिया। सुखवीर ने इसे गोल में बदलकर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। भारत को 33वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। सुप्रिया ने इसे गोल में बदलकर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया का एकमात्र गोल साउथ कोरिया के लिए यूरी जियोंग ने 41वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इससे स्कोर 4-1 हो गया। यह दक्षिण कोरिया का एकमात्र गोल रहा। आखिरी क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन डिफेंस किया और कोरियाई हमलों को नाकाम कर दिया। भारत के लिए पांचवां गोल 56वें मिनट में सुप्रिया ने किया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। सेमीफाइनल से पहले भारत का प्रदर्शन भारत ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले मेजबान चीन के खिलाफ भारतीय टीम ने गोलरहित ड्रॉ खेला था। भारत ने जापान को 7-0 और मलेशिया को 11-1 से हराया था। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से मात दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान क्लीन स्वीप, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती:एजबेस्टन टेस्ट में 8 विकेट से हराया; दूसरी पारी में रुट, कॉक्स की फिफ्टी
    Next Article
    पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के पिता का निधन:89 साल की उम्र में कोच्चि के अस्पताल में ली अंतिम सांस; रविवार शाम होगा अंतिम संस्कार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment