Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया:बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 गेम में मात दी, पीवी सिंधु भी जीतीं

    1 day ago

    1

    0

    भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू ची को हरा दिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में दुनिया में 22वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से जीता। एक घंटे 13 मिनट चला आयुष-शी का मैच आयुष ने 2025 में पहला BWF वर्ल्ड टूर जीता था आयुष शेट्टी ने 2023 में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई। उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 2025 यूएस ओपन में मिली। उन्होंने फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को 21-18, 21-13 से हराकर अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। उन्होंने 2026 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। सिंधु ने 29 मिनट में जीत दर्ज की भारत की पीवी सिंधु ने भी जीत से शुरुआत की। सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में आयरलैंड की सोफिया नोबल को 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराया। दूसरे राउंड में सिंधु का मैच कनाडा की वेन यू झांग से होगा। विमेंस डबल्स में त्रिसा-गायत्री जीतीं विमेंस डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने स्पेन के पाउला लोपेज और एल रोड्रिगेज को 21-9, 21-13 से हराया। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स को हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी 6-4 से आगे थी, तभी आयरलैंड की जोड़ी ने चोट की वजह से मैच से हटने का फैसला किया। ------------- बैडमिंटन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से:भारत 17 साल बाद मेजबानी कर रहा, सिंधु के पास छठा मेडल जीतने का मौका नई दिल्ली में आज से बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप शुरू हो रही है। भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 23 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित:वेदराल्ड बाहर, रेनशॉ की वापसी; पहले टेस्ट में मिली थी हार
    Next Article
    देहरादून- पहले दिन एशियन ओपन में भारत का दबदबा:3 गोल्ड-3 सिल्वर समेत 8 मेडल जीते, मेडल टैली में चीन को भी पीछे छोड़ा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment