Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देहरादून- पहले दिन एशियन ओपन में भारत का दबदबा:3 गोल्ड-3 सिल्वर समेत 8 मेडल जीते, मेडल टैली में चीन को भी पीछे छोड़ा

    1 day ago

    1

    0

    देहरादून में चल रही एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के पहले दिन भारत ने सबसे ज्यादा 8 मेडल जीते। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। चीन के खिलाड़ियों ने 3 और फिलीपींस ने 1 मेडल जीता। यानी पहले दिन मेडल जीतने वाले देशों में भारत सबसे आगे रहा। पहले दिन चार रेस के फाइनल हुए, जिनमें भारत ने तीन गोल्ड जीते। जूनियर F गर्ल्स 333 मीटर और जूनियर E बॉयज 500 मीटर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों मेडल अपने नाम किए। जूनियर F बॉयज 333 मीटर में भी भारत को गोल्ड और सिल्वर मिला। आज से ही शुरू हुई यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 20 अगस्त तक चलेगी। इसमें 14 देशों के 270 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब अगले तीन दिनों में होने वाली रेस में भारत की नजर मेडल की संख्या और बढ़ाने पर होगी। आज शाम 4 से 8 बजे तक हुई रेस सीएम पुष्कर सिंह धामी के उद्घाटन के बाद सोमवार शाम 4 से 8 बजे तक हिमाद्री आइस रिंक में पहले दिन की रेस हुईं। पहले दिन भारत ने 3 गोल्ड समेत कुल 8 मेडल जीते। प्रतियोगिता का पहला दिन पूरा हो चुका है। 18 अगस्त को दूसरे दिन के मुकाबले और अवॉर्ड सेरेमनी होगी। 19 अगस्त को तीसरे दिन की रेस के साथ पुरस्कार समारोह होगा। 20 अगस्त को चौथे और अंतिम दिन के मुकाबलों के बाद अवॉर्ड और क्लोजिंग सेरेमनी ओपनिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें देखिए… खिलाड़ियों के साथ परिवार और खेल प्रेमी भी पहुंचे प्रतियोगिता को देखने के लिए खिलाड़ियों के परिवार भी देहरादून पहुंचे हैं। कई परिवार अपने बच्चों का मुकाबला देखने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए रिंक में मौजूद हैं। इसके अलावा शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में रुचि रखने वाले खेल प्रेमी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मुकाबले देखने के लिए पहुंच रहे हैं। आम दर्शकों के लिए प्रतियोगिता की एंट्री नि:शुल्क रखी गई है। यानी कोई भी खेल प्रेमी, परिवार या स्कूली बच्चा हिमाद्री आइस रिंक पहुंचकर मुकाबले देख सकता है। 270 से ज्यादा खिलाड़ी, 102 कोच-अधिकारी आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता के लिए 270 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहुंचे हैं। इनके अलावा 102 कोच, रेफरी और अधिकारी भी आयोजन का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ प्रतिनिधि, सपोर्ट स्टाफ और अन्य आयोजन से जुड़े लोगों को मिलाकर 1,000 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रहेगी। गुजरात से भी कई भारतीय खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें निर्जा निशांत ललाकिया, माही राजेश सोलंकी, काव्या अमित पटेल, ध्वजा उपेन पटेल, युवराज मेहता, ध्यान अमित पटेल, महर्ष दीपक प्रजापति और तत्व जोशी शामिल हैं। लगातार दूसरी बार उत्तराखंड को मिली मेजबानी उत्तराखंड लगातार दूसरी बार एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अमिताभ शर्मा ने कहा कि लगातार दूसरी बार एशियन ओपन की मेजबानी भारत और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चीन, दक्षिण कोरिया समेत प्रमुख एशियाई देशों की भागीदारी प्रतियोगिता की बढ़ती प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग समुदाय के भारत पर बढ़ते भरोसे को दिखाती है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का अनुभव देना और उन्हें भविष्य की इंटरनेशनल स्केटिंग यूनियन (ISU) प्रतियोगिताओं तथा अन्य वैश्विक आयोजनों के लिए तैयार करना है। हिमाद्री आइस रिंक में हो रहा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला एशियन ओपन की मेजबानी कर रहा हिमाद्री आइस रिंक रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बना इनडोर आर्टिफिशियल आइस रिंक है। इसका आकार 60 मीटर × 30 मीटर है और इसे ओलंपिक आकार के रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ISAI के अनुसार रिंक में करीब 3,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यह रिंक वर्ष 2011 के साउथ एशियन विंटर गेम्स से जुड़ी खेल विरासत का भी हिस्सा रहा है। लंबे समय बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने से देहरादून में आइस स्पोर्ट्स को नया मंच मिला है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… बिरुड़ पंचमी से कुमाऊं का लोकपर्व सातूं-आठूं शुरू:गौरा-महेश्वर की होगी पूजा; झोड़ा-चांचरी, ठुलखेल और मुखौटा नृत्य बनेंगे आकर्षण कुमाऊं की लोकआस्था, रिश्तों की आत्मीयता और पहाड़ की कृषि संस्कृति का पर्व सातूं-आठूं सोमवार को बिरुड़ पंचमी के साथ शुरू हो गया है। घरों में पांच या सात प्रकार के अनाज भिगोकर बिरुड़ तैयार किए गए। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया:बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 गेम में मात दी, पीवी सिंधु भी जीतीं
    Next Article
    जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल; सुथार को पहली गेंद पर विकेट, गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment