Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत का अगला शिकार है ये देश, बड़ी तैयारी शुरू, भेजे गए हथियार

    14 hours ago

    1

    0

    एक देश भारत के लिए बहुत बड़ा सरदर्द बन गया है। यह देश भारत विरोधी अपराधियों और आतंकियों का नया अड्डा बन गया है। इसी वजह से यह देश भारत के टारगेट पर आ गया है। यह देश भारत का अगला बड़ा शिकार बनने वाला है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि पाकिस्तानी आतंकियों के साथ-साथ ये देश अब ख़स्तानियों का नया घर बन गया है। अभी तक खालिस्तानी कनाडा से अपना सबसे बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। लेकिन भारत सरकार के एक्शन के बाद कनाडा की सरकार ने खालिस्तानियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। जिसके बाद पाकिस्तान की मदद से खालिस्तानियों ने अपना नेटवर्क इस देश में बनाना शुरू कर दिया। अजरबैजान ही भारत का अगला बड़ा टारगेट है। वैसे हम आपको बता दें कि भारत ने अजरबैजान का तगड़ा इलाज शुरू भी कर दिया है। मुस्लिम देश अज़रबैजान की गर्दन तोड़ने के लिए उसके पड़ोसी देश में भारत के हथियार पहुंचा दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: Afghanistan के लिए भारत ने निकाले विमान, भेजी 5 टन की मदददरअसल यह तो आप जानते ही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। अजरबैजान को पाकिस्तान और तुर्की का पूरा समर्थन मिलता है। ये तीनों देश मिलकर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा षड्यंत्र कर रहे हैं। इसी कड़ी में अजरबैजान की राजधानी बाकू में एक बहुत बड़ी भारत विरोधी कांफ्रेंस हुई। इस कांफ्रेंस में खुलकर भारत को बर्बाद करने की बातें की गई। बाकू में हुई इसी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी और ख़ालिस्तानी आतंकी पहुंचे। भारत में आतंक फैलाने के लिए इन सभी ने सिखों और मुस्लिमों का नाम लेना शुरू कर दिया। इस कांफ्रेंस में गद्दार ख़ालिस्तानियों ने कहा कि हमारे सिख भाई परेशान है| जबकि असलियत यह है कि ख़ालिस्तानी सिख नहीं है। ख़ालिस्तानियों का सिख धर्म से कुछ लेना देना नहीं है। भारत के सिखों का नाम लेकर यह ख़ालिस्तानी आतंकी पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलते हैं और अब इन्होंने अपनी नई दुकान अजरबैजान में खोल ली है। अजरबैजान में हुई इस भारत विरोधी बैठक में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा पहुंचे। इसी के साथ कनाडा, यूके और अमेरिका से आए ख़ालिस्तानी समर्थकों ने भी इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इसे भी पढ़ें: भारत के दो दोस्त धांसू डील को तैयार, एक बनाएगा विमान, दूसरा बनाएगा हथियार!इस कांफ्रेंस की शुरुआत में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निजर के लिए मौन रखा गया। खतरे की बात यह है कि अजरबैजान में हुए इस सम्मेलन के 11 दिन बाद ही गुजरात के स्कूलों और फिर उसके बाद मंदिरों और सरकारी इमारतों में ब्लास्ट की धमकियां मिलनी शुरू हो गई। धमकी भरे ईमेल खालीस्तान नेशनल आर्मी ने भेजे थे। यह साबित करता है कि भारत में दहशत फैलाने का यह पैटर्न अजरबैजान की बैठक में तैयार किया गया था। इसी कड़ी में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में भी धमकी भरे ईमेल आए। इनमें भी हिंदू मंदिरों, सरकारी इमारतों, स्कूलों और रेल नेटवर्क को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यानी पानी सर के ऊपर जा चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि भारत ने अजरबैजान के पड़ोसी और दुश्मन अर्मेनिया को हथियार दिए थे। इसीलिए अजरबैजान खालीस्तानियों को अपनी जमीन दे रहा है। लेकिन भारत ने अज़रबैजान के पक्के इलाज की तैयारी शुरू कर दी है। भारत अर्मेनिया में एक बहुत बड़ा नेटवर्क बना रहा है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपको अजरबैजान में भी अज्ञात हमलावर दिख जाएं। वैसे भारत ने अर्मेनिया में गोला बारूद भर दिया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में बड़ी कंपनियां बंद? जिहाद ने बनाया 'भिखारी'!
    Next Article
    Afghanistan के लिए भारत ने निकाले विमान, भेजी 5 टन की मदद

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment