Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को फुटबॉल मैच में उरुग्वे ने 6-1 से हराया:22वें मिनट में भारत ने गोल कर 1-1 किया; बारिश के बाद 5 गोल

    1 day ago

    1

    0

    कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच में उरुग्वे ने भारत को 6-1 से हराया। दुनिया की 20वें नंबर की टीम के खिलाफ भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने 22वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया था। यह गोल भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। हालांकि, बारिश और आसमानी बिजली के कारण करीब 35 मिनट के ब्रेक के बाद उरुग्वे ने मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया और भारत के खिलाफ 5 और गोल दागे। थापा के गोल से 1982 की याद ताजा हुई भारत ने उरुग्वे के खिलाफ इससे पहले 1982 के नेहरू कप में गोल किया था। ईडन गार्डन्स में खेले गए उस मुकाबले में मानस भट्टाचार्य ने भारत के लिए गोल किया था। भारत को उस मैच में 1-3 से हार मिली थी। इस बार थापा ने उसी शहर में भारत के लिए गोल किया। 22वें मिनट में रेयान विलियम्स के शॉट को उरुग्वे के गोलकीपर गैस्टन कार्डोजो पूरी तरह रोक नहीं सके। रिबाउंड पर मौजूद थापा ने गेंद को गोल में पहुंचाया और भारत को बराबरी दिला दी। नुनेज की पेनल्टी से उरुग्वे ने ली बढ़त मैच की शुरुआत में उरुग्वे ने भारत पर दबाव बनाया। 11वें मिनट में प्रमवीर ने बॉक्स में फेडेरिको विनास को गिरा दिया। इसके बाद उरुग्वे को पेनल्टी मिली। स्टार स्ट्राइकर डार्विन नुनेज ने इस मौके को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके 11 मिनट बाद भारत ने बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का नजर आया, लेकिन मौसम के कारण खेल का रुख बदल गया। बारिश और बिजली के कारण 35 मिनट रुका मैच तेज बारिश और आसमानी बिजली के कारण मुकाबला करीब 30 से 35 मिनट तक रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू होने के बाद उरुग्वे ने तेजी से आक्रमण किया। ब्रेक के बाद नाहितान नांदेज के लो-क्रॉस पर मैक्सिमिलियानो अराउजो ने गोल कर उरुग्वे को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होता गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे ने 4 गोल किए दूसरे हाफ में उरुग्वे ने भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। 53वें मिनट में रोड्रिगो जालाजार ने बॉक्स के बाहर से तेज शॉट लगाकर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद अराउजो ने अपना दूसरा गोल कर उरुग्वे की बढ़त 4-1 कर दी। आखिरी मिनटों में मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व विंगर फाकुंदो पेलिस्ट्री ने दो शानदार असिस्ट किए। उनकी मदद से जुआन सानाब्रिया और रोड्रिगो अगुइरे ने गोल दागे और उरुग्वे ने मुकाबला 6-1 से जीत लिया। उरुग्वे ने दूसरे हाफ में मैच पूरी तरह अपने नाम किया भारत ने पहले हाफ में बराबरी तक पहुंचकर उरुग्वे को चुनौती दी, लेकिन ब्रेक के बाद साउथ अमेरिकी टीम की आक्रमण क्षमता के सामने भारतीय डिफेंस दबाव में आ गया। उरुग्वे ने दूसरे हाफ में चार गोल किए और मैच 6-1 से अपने नाम किया। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत की कप्तानी में खत्म हुआ 47 साल का सूखा:पहली बार वर्ल्ड कप जिताया, एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया; लॉर्ड्स में रचा इतिहास हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोहली ने फलाहारी महाराज के दावे को खारिज किया:कहा- आस्था के कारण प्रेमानंद के दर्शन करते हैं; दावा था- ₹5 करोड़ देकर बुलाया गया था
    Next Article
    मार्टिन गप्टिल और आंद्रे एडम्स न्यूजीलैंड महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देंगे साथ

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment