Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार:चौथे मैच में न्यूजीलैंड 244 रन से जीता; रोहित, विराट और अय्यर जीरो पर आउट

    12 hours ago

    1

    0

    टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट गई। मैट हैनरी ने भारत के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। यह पहला मौका है जब भारत ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवाए। इनके बाद आने वाले बल्लेबाज भी फेल रहे। सिर्फ ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। मैच का स्कोरकार्ड… सबसे बड़ी हार श्रीलंका के खिलाफ मिली है भारत को वनडे में सबसे बड़ी हार साल 2000 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। भारत सीरीज में 2-1 से आगे टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 5 विकेट और दूसरा मुकाबला 4 रन से जीता था, जबकि तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित-कोहली दूसरी बार वनडे में जीरो पर आउट:भारत का आठवीं बार 100 से कम स्कोर; विराट ने गुरनूर को बहस करने से रोका
    Next Article
    कमिंस बोले- ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे बकवास:2018 बॉल टैम्परिंग की जानकारी टीम को नहीं थी; उन्हें पता था, तो उसी समय रोकते

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment