Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, एक भारतीय की मौत

    1 day ago

    1

    0

    भारत ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों के कारण एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई, जबकि 10 अन्य भारतीय नाविक घायल हुए हैं। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने आज सुबह दिल्ली में ईरानी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।भारत सरकार ने कहा कि वह जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान एमटी अल बहियाह और एमटी मोम्बासा नाम के दो पोतों पर हुए हमलों को लेकर बेहद चिंतित है। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इन दोनों जहाजों पर चालक दल के कुल 46 सदस्य सवार थे, जिनमें से 30 भारतीय नाविक थे।मंत्रालय ने बताया कि एमटी अल बहियाह पर सवार 12 भारतीयों में से एक की मृत्यु हो गई है और एक अन्य नाविक घायल हुआ है। वहीं, दूसरे जहाज एमटी मोम्बासा पर सवार 18 भारतीयों में से नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।भारत ने इन हमलों और नाविकों को निशाना बनाने वाली हिंसा की घटनाओं की कड़े शब्दों में आलोचना की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालने वाले ऐसे कृत्य स्वीकार्य नहीं हैं।विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में फिर से बढ़ते तनाव और हमलों के दौर पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने शांति के हित में हिंसा को तुरंत रोकने और विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत व कूटनीति का रास्ता अपनाने की पुरजोर अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में Congress-SP गठबंधन में बड़ी दरार: Imran Masood बोले- सपा को मुस्लिम नेता पसंद नहीं
    Next Article
    Mahua Moitra, Uddhav Thackeray की Sonam Wangchuk से अपील, बोले- सरकार को आपकी परवाह नहीं, अनशन छोड़ें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment