Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल:सुबह से बादल छाए, कल से बारिश होने की संभावना

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सुबह से बादल छाए हुए हैं, मंगलवार को दिन भर उमस और तेज धूप के बाद बुधवार सुबह से बादल हैं साथ ही उमस अधिक होने से लोग परेशान हैं। मानसून की शुरुआत में बारिश के बाद बारिश थमने से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं। बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को 30% बारिश की संभावना जताई है। सुबह का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में 56% से अधिक नमी के कारण लोगों को 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 16 जुलाई से गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश शुरू हो सकती है। उमस से लोग बेहाल, पंखे और कूलर काम नहीं आ रहे मंगलवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। बादलों और धूप के बीच लगातार लुकाछिपी का दौर चलता रहा। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पश्चिम दिशा से करीब 8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, लेकिन हवा में अधिक नमी होने के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। दोपहर के समय यूवी इंडेक्स 10 तक पहुंचने की संभावना है, जिससे धूप का असर और अधिक महसूस होगा। अगले 2 से 3 दिनों में बदलेगा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों और धूप की मौजूदा स्थिति मानसून की सक्रियता का संकेत है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का असर प्रयागराज में दिखाई देने लगा है। इसके चलते अगले दो से तीन दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जुलाई को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और रात में हल्की बारिश हो सकती है। 16 जुलाई से गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश शुरू होने के आसार हैं। वहीं, 17 जुलाई को भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। सप्ताहांत तक तापमान में आएगी गिरावट मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 जुलाई से उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे सप्ताहांत तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। वर्तमान में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को अगले 24 से 48 घंटों में मानसूनी बारिश के जरिए राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धपीठ विंध्याचल धाम के गर्भगृह में फोटो, वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध:श्री विंध्य पंडा समाज की मांग पर रोक, उल्लंघन पर मोबाइल जब्त, कानूनी कार्रवाई
    Next Article
    BSA ने सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:भदोही में शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment