Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाया:पहली बार शुरुआती 7 विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप, पंत का चौथी बार छक्के से शतक

    2 hours ago

    1

    0

    भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी 720/9 रन बनाकर घोषित की। यह न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी पारी में पहले 7 विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारियां हुई हैं। ऋषभ पंत ने भी 128 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। वे SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बैटर बन गए हैं। 1. भारत ने न्यूजीलैंड का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा भारतीय टीम ने 720/9 रन बनाकर न्यूजीलैंड में सबसे बड़े टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कीवियों ने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ 715/6 का स्कोर बनाया था। 2. भारत का टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम ने टेस्ट में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उसका सबसे बड़ा स्कोर 759/7 है, जो 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में बना था। टीम इंडिया 2009 में मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 729/6 का स्कोर भी बना चुकी है। 3. सबसे ज्यादा 700+ बनाने में भारत दूसरे नंबर पर भारत ने 5वीं बार टेस्ट की एक पारी में 700 रन से बड़ा स्कोर बनाया है। वह 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (4-4 बार) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इस मामले में श्रीलंका (7 बार) पहले स्थान पर है। 4. 148 साल में पहली बार, पहले 7 विकेट के लिए 50+ पार्टनरशिप 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने एक पारी में शुरुआती सभी 7 विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारियां की हैं। यह कारमाना भारत ने किया। इनमें शुरुआती 2 विकेट के लिए शतकीय साझेदारियां हुईं। चौथे विकेट के लिए गिल और पंत ने भी 100 रन जोड़े। 5. टेस्ट में दूसरी बार टॉप-5 बैटर्स ने 80+ रन बनाए भारत के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 80 या उससे ज्यादा रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ। इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के बैटर्स ने यह अचीवमेंट हासिल की थी। 6. पंत SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बने हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज हैं। एक दिन पहले केएल राहुल SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने थे। सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 7. सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बैटर बने पंत ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी में 6 छक्के लगाए। उनके 108 छक्के हो गए हैं। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में नंबर-2 पर हैं। बेन स्टोक्स (138 छक्के) पहले नंबर पर हैं। पंत ने ब्रेंडन मैकुलम (107) को पीछे छोड़ा। 8. विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर्स में नंबर-2 पर पंत पंत ने विदेशी मैदानों पर 7वां टेस्ट शतक लगाया। वे विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर्स की लिस्ट में नंबर-2 पर हैं। उन्होंने एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ दिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट 10 शतकों के सहारे इस सूची के टॉप पर कायम हैं। 9. लैथम 16वीं बार जीरो पर आउट, अटापट्टू की बराबरी की टॉम लैथम वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आउट हुए। इसके साथ ही टेस्ट में ओपनर के तौर पर उनके डक की संख्या 16 हो गई। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा। अब वे अटापट्‌टू के साथ इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रेग ब्रैथवेट 19 डक के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स देखिए पंत ने छक्के से शतक पूरा किया, चौथी बार ऐसा किया ऋषभ पंत ने 147वें ओवर में छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स ने फ्लाइटेड गेंद पर आगे निकलकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। पंत ने चौथी बार छक्के से शतक पूरा किया है। जुरेल ने निकल्स का कैच एक हाथ से पकड़ा न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट लेग पर हेनरी निकल्स का शानदार कैच पकड़ा। 22वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्ण की गेंद पर हेनरी निकल्स ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर जांघ से टकराई और शॉर्ट लेग के सामने उछल गई। ध्रुव जुरेल ने तेजी से आगे की ओर डाइव लगाकर दाएं हाथ से शानदार कैच लपका। पहली पारी में शतक लगाने वाले निकोल्स 31 रन बनाकर आउट हुए। ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारत 233 रन से आगे:न्यूजीलैंड 119/2; भारतीय पारी 720/9 पर घोषित, पंत-राहुल ने शतक लगाए भारतीय टीम वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। उसने रविवार को मैच के चौथे अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। फिर शाम तक कीवियों को 2 झटके भी दे दिए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारत 233 रन से आगे:न्यूजीलैंड 119/2; भारतीय पारी 720/9 पर घोषित, पंत-राहुल ने शतक लगाए
    Next Article
    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा दिन:चीन ने दागा पहला गोल, जापान के खिलाफ स्कोर 2-1 हुआ; शाम को भारत की थाईलैंड से भिड़ंत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment