Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया:जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट दिया, अभिषेक और पंड्या की फिफ्टी, तिलक ने 44 रन बनाए

    18 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 8वें सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 257 रन का टारगेट दिया है। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना डाले। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हाईएस्ट स्कोर 260 रन का है, जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने अभिषेक शर्मा के 55, हार्दिक पंड्या के नाबाद 50 और तिलक वर्मा के नाबाद 44 रन के सहारे 256 रन का स्कोर बनाया। यह टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है। पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था। जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बना था। डरबन में खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। जिम्बाब्वे के 4 गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया दिनेश कार्तिक ट्रॉफी लेकर आए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी एक्ट 2026: बरेली में अपनी जनता पार्टी का प्रदर्शन:उच्च शिक्षा में सुधार और सामाजिक न्याय की मांग
    Next Article
    IND vs ZIM LIVE Score: भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 का टारगेट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment