Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी:एडीजी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    22 hours ago

    1

    0

    पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन ने महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के साथ ठूठीबारी इंडो-नेपाल बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीजी जैन ने कोतवाली पुलिस, कस्टम और एसएसबी के अधिकारियों से नेपाल चुनाव, अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान, एडीजी ने ठूठीबारी कोतवाली का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने थाने पर आने वाले पीड़ितों की हरसंभव मदद करने, अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद, एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नेपाल में प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर घुसपैठियों, अराजक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा और स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एडीजी ने नेपाल चुनाव की अवधि में भारत-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड क्षेत्र में संयुक्त गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने आपसी तालमेल और समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर, उन्होंने एसएसबी, कस्टम और कोतवाली पुलिस के अधिकारियों से अलग-अलग फीडबैक लेकर सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को संज्ञान में लिया। उन्होंने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील नाकों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने, अवैध तस्करी व घुसपैठ रोकने, अंतरराष्ट्रीय सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार और पगडंडी मार्गों पर सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। एडीजी ने यह भी कहा कि भारत-नेपाल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया जाए।निरीक्षण के बाद, अधिकारियों ने एडीजी को आश्वस्त किया कि सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस मौके पर सदर क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज शिवपूजन, कस्टम इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थानाध्यक्ष नवनीत नागर, एसआई बबन प्रसाद वर्मा, बृजेश पाण्डेय, दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनूप यादव, मृत्युंजय तिवारी, रंजीत गिरी सहित कई पुलिसकर्मी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिस्ट्रिक्ट बार एसो. सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त:यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में होगा चुनाव
    Next Article
    छात्र की हत्या करने वाला सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार:सेंगर नदी से टैबलेट बरामद, बोला- दोस्त के उकसाने पर मार डाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment