Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिस्ट्रिक्ट बार एसो. सोनभद्र का चुनाव प्रक्रिया निरस्त:यूपी बार काउंसिल के मार्डन बाइलॉज के अनुसार बाद में होगा चुनाव

    21 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2025-2026 के चुनाव की प्रक्रिया को एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्री नाथ सिंह एडवोकेट ने मंगलवार को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के मॉडर्न बाइलॉज के अनुसार बाद में चुनाव कराने के निर्देश के साथ लिया गया है। एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्री नाथ सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को चुनाव प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव बाद में यूपी बार काउंसिल के आधुनिक नियमों के तहत आयोजित किए जाएंगे। सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट और राजकुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम 23 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 तक निर्धारित था। हालांकि, मतदाता सूची में अधिवक्ताओं के पते न होने पर आपत्ति जताई गई थी। अधिवक्ताओं ने प्रचार-प्रसार में सुविधा के लिए मतदाता सूची में पते शामिल करने की सलाह दी थी। इसके अतिरिक्त, चुनाव प्रक्रिया उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के मॉडर्न बाइलॉज के नियमानुसार नहीं थी। इन कारणों के चलते एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट को समस्त चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने के बाद चुनाव की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी सदर को भी सूचित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास विकास के साथ व्यापारियों की नोटिस वॉर शुरू:RTI एक्टिविस्ट और आवास विकास के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, करेंगे आंदोलन
    Next Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी:एडीजी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment