Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, फैंस में जबरदस्त जोश:वाराणसी के खिलाड़ी बोले- मैच टफ नहीं भारत आसानी से जीतेगा

    15 hours ago

    1

    0

    टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका में हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में आज महामुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी की निगाहें भारतीय टीम पर है क्योंकि भारतीय टीम अभी तक 8 मैच जीतकर 8-1 से आगे चल रहा है। इस प्रतिद्वंदिता को देखने के लिए वाराणसी के उदयीमान क्रिकेटर भी तैयार हैं। उदयीमान क्रिकेटरों कहना है विराट-रोहित की कमी इस वर्ल्ड कप में खल रही थी। लेकिन शुरूआती मैच में ही इशांत किशन और सूर्या ने इसे पूरा कर दिया। अभिषेक शर्मा भी अच्छा करते आ रहे हैं। पहले मैच में नहीं चले और दूसरा मैच उन्होंने नहीं खेला पर आज वो रनों की बारिश करेंगे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी की फैक्टर साबित हो सकते हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने वाराणसी के उदयीमान खिलाड़ियों से बातचीत की और इंडिया टीम की मजबूत कड़ी और पाकिस्तान के मिस्ट्री बॉलर उस्मान तारिक पर बात की; पढ़िए रिपोर्ट… देखिये खिलाड़ियों ने किस तरह किया टीम इंडिया को चियरअप… सबसे पहले जानिए खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के बैट्समैन और बॉलर्स के लिए क्या कहा?… हार्दिक पांड्या साबित होंगे की फैक्टर वाराणसी के पहाड़ी गेट के पास चलने वाली एसडी क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने भारत-पाकिस्तान मैच के पहले उत्साह दिखाया।इस दौरान विकेटकीपर बैट्समैन और पिछले दो सालों से क्रिकेट सीख रहे शिवांशु कुमार ओझा ने कहा - श्रीलंका का यह स्टेडियम स्पिनरों का मददगार है।ऐसे में भारत के आलराउंडर हार्दिक पांड्या आज के मैच के की फैक्टर साबित होंगे।क्योंकि वो स्पिनर को अच्छा खेलते हैं। हार्दिक आज अपना बेस्ट देंगे और मैच जिताऊ पारी खेलेंगे। ईशान और अभिषेक ले रहे विराट-रोहित की जगह शिवांशु ने कहा - टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कोई नहीं ले सकता पर इस इंडियन टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह अभिषेक शर्मा और इशांत किशन ने ले रखी है। दोनों बैट्समैन अच्छी फार्म में हैं और आज का मैच बदलने का पूरा दम रखते हैं। इशांत किशन मारेंगे शतक बैट्समैन विनीत कुमार ने बताया - आज का मैच बहुत रोमांचक होने वाला है। टीम इंडिया ये मैच जीतेगी और इस मैच में इशांत किसान भारत की तरफ से शतक लगाएंगे। पाकिस्तान के पास चाहे जितने भी अच्छे बॉलर हों और बैट्समैन हों वो नहीं जीतेगी। विनीत ने कहा - भारत के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं और आज भी अच्छा खेल देखने को मिलेगा। मैच टफ नहीं आराम से जीतेगा भारत मीडियम पेसर और बैट्समैन आदित्य ने कहा - इंडिया बेहतर खेल रही है लेकिन कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में परिस्थितियां हमेशा अलग होती हैं।कुछ दिक्कत होगी पर टीम इंडिया यह मैच जीतेगी और बड़े मार्जिन से जीतेगी। ईशान किसान से लेकर तिलक वर्मा सभी अच्छा खेलेंगे आज। अभिषेक शर्मा मारेंगे ताबड़तोड़ 50 रन अयान खान तीन साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। अयान बैट्समैन हैं। अयान ने बताया - आज के मैच में ईशान किशन की फैक्टर होंगे टीम इंडिया के, इसके अलावा अभिषेक शर्मा भी अच्छा खेलनग और उम्मीद है कि ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर इंडिया को तेज शुरुआत देंगे। अब जानिए उस्मान तारिक को लेकर खिलाड़ियों ने क्या राय दी ?… उस्मान का बॉलिंग एक्शन खास पार्ट टाइम बॉलर अनुराग सिंह ने बताया - उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन भारत के खिलाड़ियों को परेशान करेगा। क्योंकि जो वो पॉज़ लेता है उसमें वो अपनी स्पीड को कंट्रोल करता है। और बैट्समैन उसे समझ नहीं पाता कि वो कब बॉल फेंकेगा और कितनी स्पीड से बॉल फेंक सकता है। वो अपने मन से चाहे तो धीरे भी फेंक सकता है। किसी को ललचा भी सकता है। तेज भी डालके उसे आउट कर सकता है। उसका बॉलिंग एक्शन उसे खास बनाता है। इंडियां क्रिकेटर्स को संभल कर खेलना पड़ेगा अनुराग ने आगे कहा - उस्मान तारिक से बचके रहना पड़ेगा क्योंकि जैसे वो परफॉरमेंस कर रहा है। बहुत अच्छा कर रहा है हर टीम के ही खिलाफ दो-तीन विकेट तो ले ही रहा है। तो इसलिए इंडिया को थोड़ा उससे बचके खेलना पड़ेगा दुसरे बॉलर्स को मार सकते हैं लेकिन उसपे थोड़ा डिफेंसिव टाइप में रहना होगा। उस्मान तारिक की लोगों ने बना दी है हाइप मीडियम पेसर आदित्य ने उस्मान तारिक के बारे में कहा - जितना उसकी उस्मान तारिक की इतनी हाइप बनी हुई है। उतना होना नहीं चाहिए क्योंकि अभी देखा जाए इंडियन इंडिया की बॉलिंग लाइनअप में तो इंडिया के पास टी-20 का नंबर वन बॉलर है। लोग वरुण चक्रवर्ती की बात नहीं कर रहे लोग उस्मान तारिक की बात कर रहे है। नया बॉलर है देखा जाएगा जब वह मैदान में उतरेगा पर इंडियन बैटिंग ऑर्डर दुनिया का सबसे मजबूत टी 20 बैटिंग ऑर्डर है। उस्मान तारिक में दम, पर. शिवांशु ने पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक के बारे में कहा - उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को आईसीसी ने एप्रूव कर दिया है। ऐसे में उनके बॉलिंग एक्शन को गलत कहना गलत होगा। उनका रूककर बॉल डालना बैट्समैन को दिक्कत में ले आता है।पर भारत के बैट्समैन किसी भी बॉलर को खेलने में सक्षम हैं। मजा आएगा उस्मान और भारतीय बैट्समैन की प्रतिद्वंदिता देख कर मानव त्रिपाठी ने बताया - उस्मान तारिक अच्छे बॉलर हैं पर टीम इंडिया के खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं। आज ग्राउंड पर दोनों के बीच जो स्पर्धा होगी वह देखने लायक होगी। हर हाल में भारत जीतेगा और उस्मान का भी हो सकता है भरम दुनिया के सामने टूट जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में महाशिवरात्रि पर निकली बूढ़ेनाथ की पालकी यात्रा:'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा शहर, काशी का बजा डमरू और प्रयागराज का झांझ
    Next Article
    कानपुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात, तस्वीरों में देखिए:शिव तांडव और नंदी पर सवार भोलनाथ, मां काली के गले में नरमुंडों की माला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment