Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में महाशिवरात्रि पर निकली बूढ़ेनाथ की पालकी यात्रा:'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा शहर, काशी का बजा डमरू और प्रयागराज का झांझ

    14 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महादेव और गौरा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बूढ़ेनाथ मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा नगर शिवमय हो गया। वहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की पंखुड़ियों, अबीर-गुलाल और भस्म उड़ाकर बाबा का भव्य स्वागत किया। पूरे शहर में "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों की गूंज सुनाई दी। पहले देखिए 10 तस्वीरें… इस पालकी यात्रा में बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरी, विहिप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, गोवर्धन त्रिपाठी, सुशील मुसद्दी, गौरव उमर, राहुल बरनवाल, मनोज दमकल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। भक्ति गीतों, डीजे, झांझ, मजीरा, नगाड़ा और डमरू की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं का काफिला पक्का घाट पहुंचा। यहां मां गंगा के तट पर बाबा का गंगाजल से अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और आरती संपन्न हुई। गंगा पूजन के बाद यात्रा त्रिमोहानी चौराहे, पसरहट्टा, धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी और मुकेरी बाजार से होते हुए आगे बढ़ी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया। गुड़हट्टी चौराहा पर राजपति ओझा समेत अन्य लोगों ने आरती की। भक्तों की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी और चाय के स्टॉल लगाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहा, और चौकस व्यवस्था के बीच पालकी यात्रा अपने गंतव्य की ओर बढ़ती रही। धर्म ध्वजा लहराते और लाल वेश धारण किए भक्त झांझ-मंजीरा बजाते हुए शिवभक्ति में लीन नजर आए। डीजे की धुन पर नाचते-कूदते भक्तों का काफिला लगातार आगे बढ़ता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सवर्ण, दलित, ओबीसी के साथ संघ प्रमुख ने किया भोजन:गोरखपुर में 3 दिवसीय प्रवास पर हैं मोहन भागवत; सामाजिक सद्भाव का संदेश
    Next Article
    भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, फैंस में जबरदस्त जोश:वाराणसी के खिलाड़ी बोले- मैच टफ नहीं भारत आसानी से जीतेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment