Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भर्ती परीक्षा के अंक गोपनीय नहीं : हाईकोर्ट:किसी दूसरे अभ्यर्थी के अंक की जानकारी को तीसरे पक्ष की सहमति जरूरी नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाइकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में प्राप्त अंक गोपनीय नहीं होते। किसी दूसरे अभ्यर्थी के अंक की जानकारी गोपनीय सूचना कहकर न देना सही नहीं। इसलिए यदि परीक्षा में शामिल कोई अभ्यर्थी सूचना के अधिकार ( आरटीआई ) के तहत दूसरे अभ्यर्थियों के अंक मांगता है, तो इसके लिए तीसरे पक्ष की सहमति आवश्यक नहीं है। जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने कहा कि सार्वजनिक परीक्षा में प्राप्त अंक निजी गोपनीय जानकारी की श्रेणी में नहीं आते। भर्ती परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की जानकारी देना जरूरी अदालत ने कहा कि आरटीआई कानून का उद्देश्य सार्वजनिक हित से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है। इसलिए सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की जानकारी देना जरूरी है, लेकिन दूसरे अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां देना अनिवार्य नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा,-- “यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा, जिसने स्वयं भी परीक्षा में भाग लिया हो, दूसरे अभ्यर्थी के प्राप्तांक की जानकारी मांगी जाती है तो इसे ऐसी गोपनीय निजी सूचना नहीं माना जा सकता जिसके लिए तीसरे पक्ष की सहमति आवश्यक हो।” मामला रेलवे में विधि सहायक पद के लिए आयोजित परीक्षा से जुड़ा था। वर्ष 2008 में एक अभ्यर्थी ने सूचना का अधिकार कानून के तहत अपने और दो अन्य अभ्यर्थियों के अंक तथा उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी मांगी थी। विभाग ने अंक उपलब्ध नहीं कराए, लेकिन आवेदक को किसी भी दिन उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने की अनुमति दी। इस आदेश के खिलाफ केंद्रीय सूचना आयोग में अपील की गई, जहां आयोग ने आवेदक को उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां देने का निर्देश दिया। इसके बाद वाराणसी स्थित डीजल लोकोमोटिव वर्क्स के महाप्रबंधक ने उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां देने के निर्देश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद मामला हाइकोर्ट पहुंचा। निजता का उल्लंघन नहीं हाइकोर्ट ने कहा कि आरटीआई कानून के तहत ऐसी निजी जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता, जो किसी सार्वजनिक गतिविधि या सार्वजनिक हित से संबंधित न हो और जिससे किसी की निजता का अनावश्यक हनन हो। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक परीक्षा में प्राप्त अंक सार्वजनिक गतिविधि से जुड़े होते हैं और इन्हें साझा करने से किसी की निजता का उल्लंघन नहीं होता। अदालत ने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में जांच लंबित हो तो उस अवधि तक जानकारी रोकी जा सकती है, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में अंक बताने से इंकार नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी दूसरे अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी मांगना अधिकार के रूप में नहीं किया जा सकता, क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षक के हस्ताक्षर या अन्य ऐसी जानकारी हो सकती है जो सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में अभ्यर्थी को उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करने की अनुमति देना पर्याप्त माना जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च न कराएं:हाईकोर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, नकदीकरण पर रोक
    Next Article
    लखनऊ में 500 रुपए के लिए बेटे की थी पिता:पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच, 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी हिरासत में, परिवार में पहले से चल रहा था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment