Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत तैयार है...यूक्रेन पहुंचकर जयशंकर ने किया ऐसा धमाका, रूस-अमेरिका दोनों हो जाएंगे हैरान

    11 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद करने के लिए तैयार है। गुरुवार को कीव के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी, तो भारत मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ मौजूद जयशंकर ने कहा अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच ब्लैक सी में कमर्शियल शिपिंग पर हो रहे हमलों पर भी चर्चा हुई।इसे भी पढ़ें: भावी संकट की पूर्व चेतावनी है नेपाल त्रासदीविदेश मंत्री जयशंकर अभी यूक्रेन के दौरे पर हैं। इस दौरान, विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया, इस दौरे का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करना और क्षेत्रीय घटनाक्रम व आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका देना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ब्लैक सी में रूस और यूक्रेन के बीच हालिया तनाव में भारतीय नाविक मारे गए और घायल हुए हैं। भारतीयों और अन्य समुद्री कर्मियों की सुरक्षा पर ज़ोर देते हुए, नई दिल्ली ने बातचीत और कूटनीति के ज़रिए युद्ध खत्म करने की भी अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र बल्कि ग्लोबल Powerhouse, बेल्जियम PM Bart De Wever ने की जमकर तारीफ
    Next Article
    Nepal-Tibet Border पर भीषण Flood से भारी तबाही, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment