Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran के साथ जारी सैन्य टकराव को JD Vance ने ‘युद्ध’ मानने से किया इनकार

    4 hours from now

    1

    0

    वाशिंगटन, चार सितंबर (एपी) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ जारी अमेरिकी संघर्ष को ‘‘युद्ध’’ करार देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। वेंस ने यह अनुमान लगाने से भी परहेज किया कि छह महीने से जारी यह संघर्ष नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले समाप्त हो जाएगा या नहीं। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना मामूली बहुमत बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।वेंस से अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछा गया कि क्या तीन नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले युद्ध समाप्त हो सकता है जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा। फिलहाल सक्रिय गोलीबारी नहीं हो रही है।’’ वेंस ने यह बात ऐसे समय में कही जब ईरान ने इस सप्ताह की शुरुआत में उसके खिलाफ हुए कई अमेरिकी हमलों के जवाब में बृहस्पतिवार को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी कुवैत को निशाना बनाया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस सप्ताह हमला करना अमेरिका की ‘‘जिम्मेदारी’’ थी क्योंकि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक पोतों को लगातार निशाना बना रहा है।इस संघर्ष की गंभीरता को कम करके पेश करने की वेंस की कोशिश ट्रंप और उनके प्रशासन के सामने मौजूद मुश्किल चुनौती की ओर इशारा करती है। ट्रंप अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि संसद पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बरकरार रहे जबकि इस संघर्ष के कारण पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं और उपभोक्ताओं को अधिक महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। संघर्ष की शुरुआत में ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा था कि यह कुछ ही सप्ताह चलेगा।वेंस ने कहा कि वह इस संघर्ष के समाप्त होने को लेकर कोई ‘‘कृत्रिम समयसीमा’’ तय नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब आप पूछते हैं कि ‘यह कब समाप्त होगा?’, तो आप मुझसे यह पूछ रहे हैं कि ‘ईरान पोतों पर गोलीबारी कब बंद करेगा?’ वास्तविकता यह है कि मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता। आपको यह सवाल ईरानियों से पूछना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन
    Next Article
    FBI ने Manjit Singh Bedi को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, $150,000 इनाम घोषित

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment