Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत विकास परिषद योग शाखा का होली मिलन समारोह:संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया उत्सव , नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

    5 hours ago

    1

    0

    भारत विकास परिषद योग शाखा मेरठ द्वारा आईएमए हॉल, बच्चा पार्क में होली उत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता द्वारा मंच संचालन से हुई। दीप प्रज्वलन के बाद श्रीमती कुमुद गुप्ता, श्रीमती बसंती त्यागी और श्रीमती सुनीता सिंह ने सभी के साथ मिलकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। अतिथियों के स्वागत के बाद मंच संचालन की जिम्मेदारी राधेश्याम गुप्ता ने संभाली। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान वर्ष 2026–27 के लिए शाखा के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से कैलाश चंद्र गोयल को अध्यक्ष, नरेश चंद्र गुप्ता को सचिव और अमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला सहभागिता के लिए श्रीमती सुनीता सिंह का चयन किया गया। चुनाव अधिकारी आर.के. अरोड़ा ने पूरी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव (वृक्षारोपण) आलोक भटनागर, प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ. एस.के. अग्रवाल, मुकेश चंद्र शर्मा (एसपी गॉड), प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, मास्टर राजेश रस्तोगी, अशोक गुप्ता, संदीप गर्ग, भजन गायक अमित जी सहित जिले व प्रांत के कई पदाधिकारी और विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष मौजूद रहे। इसके अलावा अशोक कुमार तंबाकू वाले, सचिन गोयल, मदन गोपाल अग्रवाल, परमवीर सिंह सहित शाखा के अनेक सदस्य अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर शाखा में 10 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव ने शाखा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:हादसे में 6 घायल एक कि हालत गम्भीर, भात कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
    Next Article
    कानपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार:2 किलो गांजा और बाइक बरामद, वन विभाग की वर्दी पहनकर करता था सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment