Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:हादसे में 6 घायल एक कि हालत गम्भीर, भात कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। रामपुर-बड़गांव मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना रामपुर मनिहारान के गांव सिरसली कलां के पास हुई। जानकारी के अनुसार, नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव मल्ला माजरा का एक परिवार देवबंद में अपने रिश्तेदार के यहां भात भरने के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद परिवार के लगभग 20 महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव माजरी लौट रहे थे। देर शाम जब ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव सिरसली कलां के पास पहुंची, तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रॉली में बैठे लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मनिहारान पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 33 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र धन सिंह निवासी गांव माजरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे हायर सेंटर भेजा गया है। इस हादसे में रितु पत्नी संदीप (35 वर्ष), नीलम पत्नी सुनील (36 वर्ष), मतलेश पत्नी भंवर सिंह (39 वर्ष), अशोक पुत्र धन सिंह (45 वर्ष) और खुशी पुत्री प्रदीप (18 वर्ष) भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम यादव पुलिस टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग:तीन युवकों को लगी गोली, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर; इलाके में मचा हड़कंप
    Next Article
    भारत विकास परिषद योग शाखा का होली मिलन समारोह:संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया उत्सव , नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment