Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज:जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच; वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल

    22 hours ago

    1

    0

    भारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। एशियन गेम्स की टीम के 14 में से 12 भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में ट्रैवल और पर्याप्त रेस्ट टाइम न मिलना कई खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर रहेगा। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज खेलना मुश्किल नजर आता है। सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल क्यों? एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की थी। संजू सैमसन नंबर-3 पर उतरे थे। तब भारत ज्यादातर ऑलराउंडर्स के साथ खेल रहा था। जापान की धीमी पिच पर पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। अब वेस्टइंडीज के सामने ईशान किशन के नंबर-3 पर खेलने की संभावना है। ऐसे में प्लेइंग-11 में अभिषेक, सैमसन और सूर्यवंशी में से सिर्फ 2 ही खेल सकते हैं। अभिषेक-सैमसन टीम के फर्स्ट चॉइस ओपनर हैं। इसलिए सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। भारत लखनऊ में एक भी मैच नहीं हारा दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत इकाना स्टेडियम में एक भी टी-20 मैच नहीं हारा है। यहां खेले तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। यहां भारत ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नवंबर 2018 में खेला था। मुकाबले में भारत को 71 रन से जीत मिली थी। ईशान इस साल हजार रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पिच और मौसम इकाना की सेंटर पिच नंबर-5 पर मुकाबला खेला जाएगा। यह लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली पिच है। IPL 2026 में इस मैदान पर खूब रन बने थे। इसलिए यहां बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। लखनऊ में सोमवार को बारिश के कारण दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन प्रभावित हुआ था। हालांकि, मैच के दिन बारिश का अनुमान नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB की शर्तों पर पाकिस्तान WCL से बाहर:भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग थी, आयोजकों ने नहीं मानी पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें पिछले साल के विवाद को लेकर भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक की सहमति शामिल थी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान के बाद नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज:‘बैक पोज’ कहने पर पलटकर पूछा- आपको ये बहुत अच्छा लगता है ना
    Next Article
    मेदवेदेव का गलत शॉट,मैच देख रहे व्यक्ति को बॉल लगी:चाइना ओपन से डिस्क्वालिफाई, माफी भी मांगी; जोकोविच फाइनल में पहुंचे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment