Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेदवेदेव का गलत शॉट,मैच देख रहे व्यक्ति को बॉल लगी:चाइना ओपन से डिस्क्वालिफाई, माफी भी मांगी; जोकोविच फाइनल में पहुंचे

    20 hours ago

    1

    0

    बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया। दूसरे सेट के 9वें गेम में मेदवेदेव ने कोर्ट पर उछलकर आ रही गेंद को स्टैंड्स की ओर हिट कर दिया। गेंद पहली पंक्ति में बैठे एक दर्शक की बाईं आंख के पास लगी, जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद मैच रेफरी और सुपरवाइजर ने मेदवेदेव को मैच से बाहर कर दिया। इस फैसले के साथ जोकोविच बिना मैच पूरा किए फाइनल में पहुंच गए। दूसरे सेट में हुआ हादसा करीब 2 घंटे 30 मिनट चले मुकाबले में जोकोविच ने पहला सेट 7-5 से जीता था। दूसरे सेट में वे 5-3 से आगे थे और जीत से सिर्फ तीन पॉइंट दूर थे। इसी दौरान कोर्ट पर बाउंस होकर वापस आ रही गेंद को मेदवेदेव ने स्टैंड्स की ओर हिट कर दिया। गेंद सीधे दर्शकों के बीच पहुंची और एक फैन को लग गई। उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और स्टैंड्स से बाहर ले जाया गया। मेदवेदेव बोले- 100% हादसा था घटना के तुरंत बाद मेदवेदेव ने दर्शक की ओर हाथ उठाकर माफी मांगी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने गेंद गुस्से में नहीं मारी थी। मेदवेदेव ने कहा, ‘यह 100% एक हादसा था। मैंने गुस्से में बॉल को हिट नहीं किया था। गेंद बाउंस होकर वापस आ रही थी, इसलिए मैंने उसे ऐसे ही हिट करने की कोशिश की। जब मैंने देखा कि क्या हुआ है, तो मुझे बहुत बुरा लगा। सबसे जरूरी बात यह है कि वह दर्शक ठीक हो।’ डिफॉल्ट क्यों? गेंद दर्शक को लगने की घटना को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने मेदवेदेव को सीधे मैच से बाहर कर दिया। मेदवेदेव को नुकसान डिफॉल्ट होने के बाद वे चाइना ओपन के रैंकिंग पॉइंट्स और प्राइज मनी गंवा देंगे। जोकोविच बोले- मुझे डेनिल के लिए बुरा लग रहा है जोकोविच ने घटना पर कहा कि यह उनके लिए शॉक की तरह था। उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना को ठीक से नहीं देखा, लेकिन उम्मीद है कि दर्शक को गंभीर चोट नहीं आई होगी। जोकोविच ने मेदवेदेव के बारे में कहा कि उन्हें उनके लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि वे जानते हैं कि इतने बड़े मैच में डिसक्वालिफाई होने पर कैसा महसूस होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि मेदवेदेव ने यह जानबूझकर नहीं किया। 2020 US ओपन में जोकोविच भी हुए थे डिसक्वालिफाई 2020 US ओपन में जोकोविच को भी इसी तरह की घटना के कारण मैच से बाहर कर दिया गया था। तब उनकी हिट की हुई गेंद गलती से लाइन जज के गले में लगी थी। इसके बाद उन्हें मुकाबले से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। मेदवेदेव के गुस्से वाले व्यवहार पर पहले भी लगा जुर्माना मेदवेदेव का कोर्ट पर गुस्सा और रैकेट तोड़ने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्होंने रैकेट से नेट कैमरा तोड़ दिया था, जिसके लिए उन पर करीब ₹60 लाख का जुर्माना लगा। वहीं अप्रैल 2026 के मोंटे कार्लो मास्टर्स में मत्तेओ बेरेतिनी से 6-0, 6-0 से हार के दौरान उन्होंने 7 बार रैकेट जमीन पर पटका था। इस मामले में उन पर करीब ₹6.3 लाख का जुर्माना लगाया गया। फाइनल में जोकोविच vs डि मिनौर चाइना ओपन के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर के सामने पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज कमर की मांसपेशी की चोट के कारण मैच से हट गए। उस समय डि मिनौर 6-4, 3-2 से आगे थे। अब फाइनल में जोकोविच का सामना डि मिनौर से होगा। 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहला फाइनल यह 2026 में जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद पहला फाइनल होगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज ने 4 सेट में हराया था। इसके बाद जोकोविच विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे, जहां उन्हें चैंपियन यानिक सिनर ने हराया। फ्रेंच ओपन में वे तीसरे राउंड और US ओपन में पहले राउंड से बाहर हुए। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB की शर्तों पर पाकिस्तान WCL से बाहर:भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग थी, आयोजकों ने नहीं मानी पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें पिछले साल के विवाद को लेकर भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक की सहमति शामिल थी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-वेस्टइंडीज पहला टी-20 आज:जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच; वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल
    Next Article
    वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बोले:वैभव टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताएं: खेलें या नहीं, सीनियर्स से सीखें

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment