Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरतपुर में पूर्व राजपरिवार के महल में जबरन घुसे:रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश, लोगों से बोले विश्वेंद्र- बसंत पंचमी पर मोती महल जाऊंगा

    9 hours ago

    1

    0

    भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात SUV कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में डीग जिले के सिनसिनी गांव के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि ये तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने का प्रयास किया। इसके बाद जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे, तभी मनुदेव अपने दोनों साथियों के साथ गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। उधर, आरोपी मनुदेव सिनसिनी के गांव में पंचायत हुई। इसमें मनुदेव समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पंचायत में मौजूद लोगों को पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने फोन से संबोधित किया। विश्वेंद्र ने कहा- मैं बसंत पंचमी पर मोती महल में जाऊंगा। अब सिलसिलेवार पढ़िए पंचायत में क्या हुआ... पंचायत से विश्वेंद्र सिंह को कॉल सिनसिनी गांव में पंचायत के दौरान दौलत फौजदार ने पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह को कॉल लगाया। दौलत फौजदार ने सभी की तरफ से विश्वेंद्र सिंह से कहा कि मनुदेव ने जो रविवार रात हमारा गौरव बनाया है। जो गेट तोड़ा है, उस पर क्या स्टैंड है। इस बात को यह सरदारी (पंचायत) जानना चाहती है। इसलिए आप अपनी बात कहें। विश्वेंद्र बोले- मनुदेव को कुछ नहीं होगा विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मोती महल पर जब राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया है, उसके नीचे हम अपना ध्वज नहीं लगा सकते थे। क्योंकि ध्वज पर हनुमान भगवान मौजूद हैं। हनुमान भगवान हमारे इष्ट हैं। ध्वज को ऊपर लगाए तो दिक्कत अगर अपने ध्वज को नीचे लगाए तो दिक्कत। मेरा यह कहना है कि न तो, मनुदेव को कुछ होगा और न किसी और को कुछ होगा। मैंने एसपी को कह दिया है। हमारे पुरखों का महल है विश्वेंद्र सिंह से दौलत ने पूछा पंचायत आपसे यह बात भी जानना चाहती है कि मोती महल में वापस हमारा गौरव वापस स्थापित होगा या नहीं। इस पर विश्वेंद्र सिंह ने कहा बिल्कुल होगा। विश्वेंद्र सिंह ने दौलत फौजदार से कहा कि आपके ऊपर आरोप लगा है। आपने ध्वज किशोरी महल में जाकर लगाया है। वह हमारे पुरखों का महल है। उसमें आपने झंडा लगा दिया] उससे बड़ी क्या चीज हो सकती है। झंडा लगेगा। विश्वेंद्र सिंह बोले- बसंत पंचमी पर जाऊंगा मोती महल पंचायत की तरफ से दौलत फौजदार ने विश्वेंद्र सिंह से पूछा कि आप महल में जाने का निर्णय कब लेंगे। विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मैं बसंत पंचमी पर जाऊंगा। मैं अपने परिवार के साथ नहीं हूं। जनता का था, जनता का हूं। यह FIR क्या मायने रखती है। महल मेरे नाम, यह लड़का कौन होता है। FIR लिखाने वाला। दौलत फौजदार ने कहा कि हमारे 2 लड़कों को पुलिस ने डिटेन किया है। अगर एक भी बच्चा हमारा डिटेन रहा तो भरतपुर में जलजला आ जाएगा। कृष्णवीर फुलवारा सहित 1 या 2 लड़के और भी है। इससे पहले एडिशनल एसपी सतीश कुमार ने बताया- गार्डों ने 3 लोगों को देखा था। उसमें से मनुदेव वीडियो में दिखाई दे रहा है। बाकी 2 लोगों के बारे में जांच की जा रही है। देर रात जैसे ही पुलिस हटी तभी मनुदेव अपने साथियों के साथ पहुंच गया था। पूर्व राजपरिवार सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने 1 नामजद और 2 अज्ञात समेत 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रियासतकालीन चीजें भी टूट सकती थीं उधर, सोमवार सुबह पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने पत्रकारों से कहा- इस घटना के पीछे कौन है, यह पुलिस जांच में सामने आएगा। जहां घटना हुई, वह जगह मोती महल से 500 मीटर की दूरी पर है। इस घटना में रियासतकालीन चीजें भी टूट सकती थीं। इससे पहले झंडा विवाद को लेकर रविवार को पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई गई थी। चार जिलों की पुलिस के साथ ही 1 STF की कंपनी, 6 धौलपुर RAC की बटालियन, 3 प्लाटून कंपनी, 14 RAC बटालियन पहाड़ी तैनात रहेंगे। पुलिस के 200 जवानों को भी लगाया गया है। इसके अलावा 1 IPS, 8 RPS, 10 इंस्पेक्टर, 10 सब इंस्पेक्टर को भी जिम्मेदारी दी गई है। भरतपुर में हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। रात 8.30 बजे तक तैनात थी पुलिस एएसपी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को दिनभर मोती महल और शहर में पुलिस तैनात की गई थी। रात 8 बजकर 30 मिनट तक जवान रहे। समाज के कुछ लोगों ने मोती महल में दिन में रियासतकालीन झंडा लगाने की चेतावनी दी थी। देर शाम तक पुलिस जाब्ता तैनात रहा। गार्ड को देखकर भागे आरोपी एएसपी ने बताया कि देर रात मनुदेव अपने 2 साथियों के साथ मोती महल के पिछले गेट पर गाड़ी से टक्कर मारी। गेट के टूटते ही गार्ड गेट पर आ गए। वह गार्ड को देखकर भाग गया। मनुदेव ने गेट को तोड़ा अंदर गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस को दी शिकायत पूर्व राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह सोमवार तड़के तीन बजे मथुरा गेट थाने पहुंचे और मनुदेव के खिलाफ शिकायत दी। मनुदेव ने इस पूरी घटना का अपने सोशल मीडिया पेज पर लाइव भी किया था। भरतपुर मोतीमहल में थम गया झंडा विवाद:बेटे ने फहराया तिरंगा, विश्वेन्द्र भी बोले- ये सर्वोपरि, रियासती झंडे को लेकर अड़े समर्थक भी अब माने मोती महल में झंडा लगाने के विवाद के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली हाईकोर्ट बोला-व्यभिचार अब क्राइम नहीं, लेकिन इसके नतीजे खतरनाक:कहा- जिसकी शादी टूटी, वह पति या पत्नी के प्रेमी से हर्जाना मांग सकता है
    Next Article
    चंडीगढ़ छात्रा के नाम से फर्जी मेजर ने अकाउंट खोला:ATM और चैक बुक अपने पास रखा, युवती बोली- पहली मुलाकात वर्दी में हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment