Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय कप्तान अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया:कहा- हमारे प्लान क्लियर थे, अभिषेक और प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं

    20 hours ago

    1

    0

    भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रिंस यादव की बैटिंग की भी तरीफ की। रविवार को मैच के बाद प्रेजेंटेशन में श्रेयस ने कहा- हमारे गेंदबाज अपने प्लांस को लेकर क्लियर थे और हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था। भारत ने 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली। श्रेयस बोले- हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था श्रेयस ने कहा, 'यह शानदार जीत थी, क्योंकि गेंदबाज अपने प्लांस पर काफी कॉन्फिडेंट थे। उनकी सोच में स्पष्टता दिख रही थी। वे अपने प्लांस को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। श्रेयस ने कहा- ‘जब भी मैंने किसी गेंदबाज को गेंद सौंपी, वह चुनौती के लिए तैयार था। कप्तान के तौर पर आप अपने गेंदबाजों से यही चाहते हैं।’ ईशान अच्छा प्रदर्शन कर रहे, प्रिंस की पारी निर्णायक थी- अय्यर अय्यर ने कहा- ‘पावरप्ले में अभिषेक ने जिस तरह बैटिंग की और फिर ईशान ने पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ईशान पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर में प्रिंस यादव की छोटी, लेकिन तेज पारी भी अहम रही। उनके बनाए रन निर्णायक साबित हुए।’ श्रेयस ने कहा कि वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे मैदानों पर जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहां अपनी रणनीति पर टिके रहना और आक्रामक खेलना जरूरी है। विंडीज के कप्तान शाई होप बोले- गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम गेंदबाजी में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। कई ऐसे मौके होते हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और हमने कुछ बाउंड्री आसानी से दे दीं।’ होप ने अभिषेक और ईशान की साझेदारी को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि रोस्टन चेज ने विकेट लेकर वेस्टइंडीज की वापसी कराई, जो तारीफ के काबिल थी। होप ने माना कि वेस्टइंडीज को पारी की शुरुआत में एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है, ताकि टीम मजबूत स्कोर की नींव रख सके। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ------------------------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 37 रन बनाए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणजी ट्रॉफी मैच में साई सुदर्शन चोटिल:लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, पिछले महीने चोट से लौटे थे
    Next Article
    क्रिकेटर तिलक वर्मा, कुलदीप यादव ने महाकाल के दर्शन किए:2 घंटे नंदी हॉल में बैठे रहे, भस्म आरती में भी शामिल हुए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment