Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय कृषक दल ने किसानों की समस्याओं पर किया प्रदर्शन:एमएसपी और चकबंदी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

    14 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 20 फरवरी 2026 को भारतीय कृषक दल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पद मार्च निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट के नेतृत्व में समग्र क्रांति जनजागरण अभियान के तहत किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रवण देवी मंदिर से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और हनुमान चालीसा का पाठ कर आंदोलन की शुरुआत की। धरने को संबोधित करते हुए सरोज दीक्षित ने प्रदेश सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल रहा है। दीक्षित ने आरोप लगाया, एमएसपी के नाम पर सरकारी कर्मचारियों और दलालों के बीच मिलीभगत से बंदरबांट हो रही है। ृ उन्होंने आरोप लगाया कि धान और बाजरा जैसी फसलों को दलालों ने औने-पौने दामों पर खरीदा, जिसमें सरकारी तंत्र की मिलीभगत से भारी अनियमितता हुई। दीक्षित ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, यह कहते हुए कि वर्तमान में केवल निचले कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है। चकबंदी के मुद्दे पर सरोज दीक्षित ने कहा कि नोनखारा और नारायणपुर के लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीण चकबंदी नहीं चाहते, फिर भी उन पर इसे जबरन थोपा जा रहा है। उन्होंने अमेरिका के साथ होने वाली कृषि डील को भी किसान विरोधी करार दिया। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजप्रकाश चौहान ने 'संघे शक्ति कलयुगे' का आह्वान करते हुए दल की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय, विकास मिश्रा और अनूप मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में आरटीई लॉटरी में 887 बच्चों का चयन:पहले चरण में 1224 पात्र आवेदनों में से प्रवेश मिला, 237 अपात्र घोषित
    Next Article
    जनता रोड पर चलते ऑटो पर गिरा सूखा पेड़:छह घायल, ननद-भाभी की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment