Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनता रोड पर चलते ऑटो पर गिरा सूखा पेड़:छह घायल, ननद-भाभी की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

    16 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के जनता रोड पर शुक्रवार दोपहर एक चलते ऑटो रिक्शा पर अचानक सूखा पेड़ गिर गया। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एकता कॉलोनी निवासी मुदस्सिर अपनी पत्नी शबाना (30) और बहन अफशा (15) के साथ ऑटो से मुगल माजरा में इफ्तार पार्टी में जा रहे थे। जनता रोड से गुजरते समय सड़क किनारे खड़ा पुराना और सूखा पेड़ अचानक ऑटो पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही ऑटो असंतुलित हो गया और उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुदस्सिर, शबाना और अफशा को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शबाना और अफशा की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनता रोड पर कई पुराने और सूखे पेड़ खड़े हैं, जिनकी समय पर छंटाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे पेड़ों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय कृषक दल ने किसानों की समस्याओं पर किया प्रदर्शन:एमएसपी और चकबंदी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
    Next Article
    संतकबीरनगर में सड़क हादसे में एक की मौत:छोटे भाई को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने जा रहा, घायल भाई मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment