Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय मूल के अनिल मेनन ने 6.5 घंटे स्पेसवाक की:जेसिका मीर के साथ स्पेस स्टेशन में सोलर पैनल का फ्रेम लगाया; बिजली सप्लाई 30% बढ़ेगी

    19 hours ago

    1

    0

    भारतीय मूल के अनिल मेनन ने नासा एस्ट्रोनॉट जेसिका मीर के साथ 6.5 घंटे स्पेस वॉक की। इस दौरान दोनों वैज्ञानिकों ने नए सोलर पैनल को फिट करने के लिए 7वां सपोर्टिंग फ्रेम लगाया। स्पेस स्टेशन पर कुल 8 नए सोलर पैनल लगाए जाने हैं, जिनमें से 6 लग चुके हैं। बाकी 2 इस साल के अंत तक पहुंचेंगे। इससे स्पेस स्टेशन की बिजली सप्लाई में 30% तक बढ़ेगी। सवाल जवाब में इस पूरे मामले को समझें… सवाल 1. इस काम को करने में कितना समय लगा और यह कौन सा मिशन था? जवाब: यह स्पेसवॉक भारतीय समयानुसार दोपहर बाद शुरू हुई और 6 घंटे 27 मिनट चली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के मेंटेनेंस और अपग्रेड के लिए की गई यह 281वीं और अमेरिकी एजेंसी नासा की 96वीं स्पेसवॉक थी। स्पेस वॉक भारतीय समय के अनुसार गुरुवार 6 अगस्त को शाम 6:03 बजे शुरू हुई और रात 12:30 बजे खत्म हुई। सवाल 2. नए सोलर पैनल लगाने की जरूरत क्यों पड़ी और इससे क्या फायदा होगा? जवाब: स्पेस स्टेशन के पुराने 8 सोलर पैनल 15 साल पुराने हो चुके हैं, जिससे उनसे बिजली का उत्पादन कम हो गया था। नए सोलर पैनल पुराने पैनलों को हटाने के बजाय उनके आगे लगाए जा रहे हैं ताकि दोनों मिलकर काम करें। इससे बिजली सप्लाई 30% तक बढ़ जाएगी। सवाल 3. भारतीय मूल के अनिल मेनन के लिए यह मिशन कितना खास था? जवाब: यह अनिल मेनन के करियर की पहली स्पेसवॉक थी। काम के दौरान वे एक खास प्रोटेक्टिव स्टैंड पर पैर टिकाकर काम कर रहे थे ताकि संतुलन बना रहे। वहीं, जेसिका मीर की यह छठी स्पेसवॉक थी। उन्होंने अंतरिक्ष में 42 घंटे से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है। सवाल 4. काम के दौरान वैज्ञानिकों ने चांद और मंगल ग्रह के बारे में क्या बात की? जवाब: काम करते हुए जेसिका मीर ने अनिल का ध्यान सामने दिख रहे चांद की तरफ खींचा। इस पर अनिल मेनन ने कहा, "मुझे दाईं तरफ चांद दिख रहा है, मैं वहां इंसानों का भविष्य का मून बेस देख सकता हूं।" इसके अलावा, जेसिका ने मंगल ग्रह पर 2012 में उतरे 'क्युरियोसिटी रोवर' को याद करते हुए कहा कि एक दिन इंसान मंगल ग्रह पर भी कदम रखेंगे। सवाल 5. इस महीने स्पेस स्टेशन पर और कौन-से काम होने हैं? जवाब: अगस्त में दो और स्पेसवॉक होंगी: नासा में मॉनीटरिंग की 3 तस्वीरें… नॉलेज पार्ट: जानें क्या है iROSA? यह एक नई तकनीक का सोलर पैनल है, जो कपड़े या कालीन की तरह मुड़कर छोटा हो जाता है और अंतरिक्ष में जाकर आसानी से फैल जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेसबुक-इंस्टाग्राम से युवाओं की मेंटल हेल्थ बिगड़ी:Meta पर अमेरिकी कोर्ट ने ₹9030 करोड़ का जुर्माना लगाया, युवाओं के इलाज पर ₹3993 करोड़ खर्च होंगे
    Next Article
    आगरा में सड़क कुआं बनी, 20 फीट गड्‌ढा हुआ:संभल में 100 बीघा फसल जलमग्न, नोएडा में अंडरपास में एंबुलेंस फंसी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment