Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमला होते ही यूक्रेन पर टूट पड़ा भारत! सब अलर्ट

    12 hours ago

    1

    0

     महज 10 दिनों के भीतर तीन भयानक हमले और पांच भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत। सहनशीलता की हर सीमा पार हो चुकी है। भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर यह साफ कर दिया है कि निर्दोष नाविकों की जान से खेलना अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल बता दें कि 18 जुलाई को जब मार्शल आइलैंड के झंडे वाले मालवाहक जहाज एमवी ओमोफ्री पर ब्लैक सी में अचानक हमला बोल दिया गया तो भारतीय नाविकों की यूनियनों ने सीधे तौर पर इस खूनी हमले के लिए यूक्रेनी ड्रोन को जिम्मेदार ठहराया। इस हमले में भारत के होनहार चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की जान चली गई। भारत ने बिना एक पल गवाए यूक्रेन के राजदूत को साउथ ब्लॉक तलब किया। भारत ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। व्यापारिक जहाजों और बेकसूर क्रू मेंबर की जान को खतरे में डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है।इसे भी पढ़ें: पुतिन से सीधे बात करेंगे... रूस की मदद पर बोले ट्रंप, Zelenskyy की चेतावनी को किया खारिजसमुद्री यातायात की आजादी और वैश्विक व्यापार पर हमला किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। रूस यूक्रेन युद्ध की आग अब सीधे तौर पर भारतीयों को लील रही है। इन 10 दिनों का खौफनाक सच चीख-चीख कर यह बयां कर रहा है कि ब्लैक सी अब नाविकों के लिए एक खुला श्मशान बन चुका है। पहला हादसा होता है 18 जुलाई को। जहाज एमवी ओमोफ्री पर ब्लैक सी में हमला होता है। यूक्रेनी ड्रोन और इस वार में भारत के होनहार नाविक सागर गुप्ता शहीद हो गए। दूसरा हादसा 19 जुलाई को ओसा पोर्ट के पास गोल्डन लियो जहाज पर होता है यह हमला जिसमें चार भारतीय नाविकों की मौत हो जाती है। इसे भी पढ़ें: MEA Briefing: Vikram Misri China Visit, POJK Elections, West Asia, Nepal संबंधी मुद्दों पर India ने दिया जवाबतीसरा हादसा 25 जुलाई को एक बार फिर गोल्डन लियो को निशाना बनाया गया जिसमें दो और भारतीय नाविक अपनी जान गवा बैठे। लगातार हो रहे इन हमलों ने पूरी दुनिया के शिपिंग उद्योग को हिलाकर रख दिया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा नाविक सप्लायर देश है। लेकिन यूक्रेन और रूस की इस जंग में हमारे नागरिकों को मोहरा बनाया जा रहा है। भारत सरकार ने अब देश के सभी नाविकों और शिपिंग कंपनियों के लिए हाई अलर्ट एडवाइज़री जारी कर दी है। ब्लैक सी के इन खूनी इलाकों में कदम रखने से पहले अपनी सुरक्षा पुख्ता करें। भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने नागरिकों की रक्षा करना है। नई दिल्ली ने यह साफ कर दिया है कि खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा और इस अंधी हिंसा को अब हर हाल में रोकना ही होगा। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान में भूकंप की दर्दनाक तस्वीरें, खिलौने की तरह पलट गई ट्रेन
    Next Article
    US के नए Tariffs के खतरे के बीच China का बड़ा पलटवार, Excess Capacity के आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment