Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जापान में भूकंप की दर्दनाक तस्वीरें, खिलौने की तरह पलट गई ट्रेन

    12 hours ago

    1

    0

    जापान के क्यूसू द्वीप पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया तो तस्वीरें कुछ ऐसे सामने आई जहां आपको ट्रेन उल्टी हुई दिखाई दे रही है। तो दूसरी तरफ आपको कई बिल्डिंग ज़मीदोज़ हुई दिखाई दे रही होगी। यह भूकंप कूबा मेतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। इस बीच चीन की भी धरती हिली है। चीन के किंगाई में 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जापान सरकार ने कुमा मोतो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकू, ओका, शागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप की चेतावनी जारी की है।इसे भी पढ़ें: रात 12:01 बजे से लागू होगा वो 'गुप्त नियम'... Donald Trump के एक सीक्रेट फैसले से हिली दुनिया, भारत अब बड़े संकट में फंसने वाला है? यह सभी इलाके क्यूशु द्वीप पर स्थित हैं। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी रइर्स के हवाले से दी गई है। तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं कि जब भूकंप आया तो उसकी तबाही और उसकी तीव्रता कैसी थी कि सब कुछ इधर-उधर होकर रह गया। स्टेशन पर कांपते हुए ट्रेन भी आप साफ तौर पर देख सकते हैं और कैसे खिलौने की तरह ट्रेन की बोगियां पलटी हुई हैं। यह सब कुछ जापान में आए 7.0 की तीव्रता वाले भूकंप की देन से है। जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप सबसे ज्यादा आता है। इसे भी पढ़ें: दक्षिणी जापान के क्यूशू क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारीइस वजह से यहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने वाला सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टमों में गिना जाता है। यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों को अलर्ट भेज देता है। जिससे जान माल का नुकसान कम करने में मदद मिलता है। क्यूसू द्वीप पर रहने वाले लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और अधिकारियों को निर्देश का पालन करने की सलाह दी गई है। आने वाले कुछ घंटों में और स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जापान के पीएम कार्यालय ने कूबामेटो प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल कारवाई के निर्देश दिए हैं। पीएम की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सबसे पहले भूकंप से हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान तेज करने को कहा गया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की व्यापक चर्चा
    Next Article
    भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमला होते ही यूक्रेन पर टूट पड़ा भारत! सब अलर्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment